Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
Super Exclusive: दिल्ली में बिक रहे हैं न्यूक्लियर बंकर, तीन साल तक सेफ रखने का दावा, करोड़ों देकर बुक करा रहे लोग

Super Exclusive: दिल्ली में बिक रहे हैं न्यूक्लियर बंकर, तीन साल तक सेफ रखने का दावा, करोड़ों देकर बुक करा रहे लोग

AajTak
Friday, October 11, 2024 08:56:57 AM UTC

दुनिया के कई कोनों पर जंग छिड़ी हुई है. इससे दिल्ली भी बेअसर नहीं. इतना कि हमारे यहां भी न्यूक्लियर बंकर बनने लगे. आप चाहें बने-बनाए अंडरग्राउंड कंटेनर खरीदें या लग्जरी शेल्टर कस्टमाइज कराएं. कितने लोग, कितने दिन रहेंगे, सिर्फ ब्लास्ट से बचना है या केमिकल वेपन से भी, हर डिमांड के साथ कीमत बढ़ जाएगी. aajtak.in ने दिल्ली में बहुमंजिला इमारतों के नीचे बन रहे इन्हीं ‘पाताल लोक’ को खंगालने के लिए सेना के अधिकारियों से लेकर पुलिस और डिफेंस से जुड़े सप्लायर-डिस्ट्रीब्यूटर्स से भी बात की. इस दौरान जो पता चला वो हैरान करने के लिए काफी था.

दिल्ली-एनसीआर में कई ऐसी कंपनियां हैं, जो अंडरग्राउंड CBRN बेच रही हैं- यानी केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर बंकर. दिल्ली में रियल एस्टेट के ऐसे प्रोजेक्ट भी आ चुके, जहां इमारतों के नीचे बंकर बन रहे हैं. कीमत? सवा से लेकर दसियों करोड़ तक! लेकिन जब दुनिया खत्म हो जाए तब भी आप तय दिनों तक सेफ रह सकेंगे, इसकी गारंटी.   बेहद खुफिया ढंग से काम करते ये सेटअप और कई छुटपुट वादे करता है. जैसे यहां सेफ रूम भी मिल जाएगा.   ‘ये वो कमरा है, जो लोगों को चोर-डकैतों या भीड़ के हमले से बचा सकता है. एक्टरों और नेताओं के बीच इस तरह के कमरों की डिमांड ज्यादा है.’ मेरा सोर्स बताता है. लेकिन नहीं. सेफ रूम नहीं, हमें न्यूक्लियर बंकर तक पहुंचना है. वो कैसे, कहां और कितनी कीमत पर मिल सकेगा? इसका जवाब तलाशने की कोशिश में एक खास कंपनी की जानकारी मिली. सोर्स कहता है- ‘कोशिश करके देख लीजिए. काफी सीक्रेटिव है.’   हुआ भी वही. कंपनी अड़ी रहती है. ‘हम प्राइवेट हैं. एक्सक्लूजिव क्लाइंट्स के लिए काम करने वाले. उनकी सुरक्षा को देखते हुए हम कोई पब्लिसिटी नहीं चाहते.’ आखिरकार, ईमेल पर ही लंबी बात हुई.  होटल के कमरों की तर्ज पर बंकरों के भी कई साइज होते हैं. जितनी प्रीमियम सुविधाएं, उतनी ज्यादा कीमत. आप कितने लोगों के लिए ठिकाना खोज रहे हैं, इस हिसाब से कीमत भी बदलती जाएगी.

स्टैंडर्ड साइज के सबसे बेसिक कमरे में दो एडल्ट और एक बच्चा महीनेभर तक रह सकते हैं. इसमें इतना ही स्पेस होगा और इतने ही दिनों के लिए खाना-पानी स्टोर किया जा सकता है. एक कैटेगरी है- ट्रायंफ. इसमें बना-बनाया घर मिलेगा, जिसे जमीन के भीतर सिर्फ ‘फिट’ करना है. यहां 8 लोग लगभग तीन सौ दिन तक छिपे रह सकते हैं.   सबसे प्रीमियम क्वालिटी का शेल्टर किसी आलीशान कोठी जितना लंबा-चौड़ा पसरा हुआ. तीन हजार स्क्वायर फीट के इन घरों में 15 से दो-चार ज्यादा लोग भी मजे में एडजस्ट हो सकते हैं. स्टोरेज एरिया इससे लगभग दोगुना. यहां इतना खाना-पानी और बिजली होगी, जो सालभर से लेकर तीन साल तक चल जाए.   अगर साग-सब्जी कम पड़ने लगे, या ताजा खाने को दिल करे तो इसका बंदोबस्त भी है.

बंकर के भीतर ही एक हाइड्रोपोनिक कमरा होगा, जहां मिट्टी की बजाए पानी में फल-पौधे लगाए जा सकते हैं. बाहर खतरा ज्यादा हो, जंग लंबी चल जाए, या ग्लोबल वार्मिंग ही तबाही मचा दे तो भीतर फंसे लोग अपना गुजारा चला सकेंगे.   एक वेपन रूम भी है. लड़ाई सिर पर आन ही पड़े और बाहर निकलना जरूरी हो जाए तो बंकरवासी हाथ डुलाते न निकल जाएं, कंपनी ये भी पक्का करेगी. कुल मिलाकर, कयामत से बचकर दुनिया को एक बार फिर चला सकने के सारे इंतजाम.  जिस कंपनी से हमारी बात हुई, देश में उन्होंने पहला बंकर साल 2021 में बेचा था.

ये कोविड का वक्त था, जब लोग पतंगों की तरह पटापट खत्म हो रहे थे. तभी देश के कई हिस्सों में क्लाइंट्स बनने लगे. वे जैविक अटैक से बचना चाहते थे. वहीं पिछले तीन सालों में CBRN (केमिकल-बायोलॉजिकल-रेडियोलॉजिकल-न्यूक्लियर) शेल्टर की डिमांड एकदम से बढ़ी.

क्या आम लोगों के शेल्टर भी आर्मी की तर्ज पर बन रहे हैं? नहीं. CBRN शेल्टर मिलिट्री बंकर से काफी अलग होते हैं. सेना के लिए बंकर जहां जमीन में काफी अंदर तक धंसे होते हैं, वहीं ये उतने नीचे नहीं होते. ऐसे में अगर ऐन बंकर की जगह पर डायरेक्ट बम गिरे तो उसका बचना मुश्किल है.  तब ऐसे बंकर क्यों बनवाए जा रहे हैं?  कोई भी देश बेहद रिसर्च और मेहनत से तैयार हुए बम आम लोगों पर बर्बाद नहीं करना चाहेगा! उसका असल टारगेट लीडरशिप या सेना होगी. हमारे बंकर इसलिए हैं कि जमीन पर जब तितर-बितर मची रहे, लोग नीचे सुरक्षित रह सकें और तभी बाहर आएं, जब खतरा कम या खत्म हो जाए.  कीमत? भारत में आम नागरिकों के लिए ये 1.2 करोड़ से शुरू होता है. इसमें ऊपर से कुछ खर्चे और. लेकिन हम इसकी सलाह नहीं देंगे. ये साइज में इतने छोटे होते हैं कि किसी काम नहीं आएंगे!   ईमेल पर लंबे जवाब देती कंपनी का लहजा औपचारिक लेकिन अर्जेंसी से भरा हुआ. कुछ यूं कि सवाल-जवाब पढ़ते हुए ही आपको लपककर एक न्यूक बंकर लेने की इच्छा हो जाए.  स्टैंडर्ड बंकरों की कीमत मार्केट में क्या होगी?   ये पता लगाने के लिए हमने ढेर सारे फोन किए. एक के बाद एक तार जुड़ते गए और बात बनी एक मैन्युफैक्चरर पर. वे कहते हैं- हम कंटेनर तो बनाते रहे लेकिन न्यूक्लियर बंकर अब तक नहीं बनाए. आप हमें सप्लायर दिलवा दें तो हम एकदम बढ़िया कंटेनर तैयार कर देंगे.   फोन-दर-फोन घूमते हुए ही एक डिस्ट्रिब्यूटर पकड़ में आया. वो कहता है- बॉम्ब-प्रूफ शीट हम दे देंगे लेकिन पहले अपनी स्पेसिफिकेशन भेजिए.

 वो क्या होती है? मैडम, आपको किससे प्रोटेक्शन चाहिए?  हैंड ग्रेनेड से या उससे भारी चीज से. जैसे-जैसे डिमांड बढ़ेगी, उसी हिसाब से मटेरियल भी महंगा होगा. और उसमें जॉइंट भी कम होना चाहिए वरना काम नहीं होगा.  मान लीजिए, हमें न्यूक्लियर वेपन से बचने के लिए बंकर बनवाने हैं, तब? इसके लिए तो 16 एमएम से कम मोटाई नहीं लगेगी. एक स्क्वायर फीट ही आपको अच्छा-खासा महंगा पड़ जाएगा.  कितना महंगा? काफी एक्सपेन्सिव. मैं ऐसे नहीं बता सकूंगा. आप स्फेसिफिकेशन भेजिए, हम कोटेशन भेज देंगे.   कपड़े-क्रीम की तरह इस मार्केट में भी मारकाट शुरू हो चुकी है. फोन पर दूसरा सप्लायर पहले की बात काटता है- अरे, 16 एमएम तो बहुत ज्यादा बता रहे हैं. हमारा काम तो 5 एमएम से भी चल जाएगा. वैसे भी कौन-सा दिल्ली पर कोई हमला होना है. ये तो बस हवा बनाकर लूट रहे हैं. आप 5 एमएम की बात मानिए.  एक बुलेटप्रूफ वॉल सप्लायर और एक सेफ हाउस मैन्युफैक्चरर पर आखिरकार थोड़ी सस्ती डील फाइनल हुई. दो दर्जन लोगों के रहने लायक कंटेनर का खर्च करीब-करीब ढाई करोड़. बाजार में और खंगालने पर कीमत शायद और कम हो सके, लेकिन हम यहीं रुक जाते हैं.  स्पेसिफिकेशन तय हो चुकी. 15 लोग जहां लगभग महीनाभर रह सकें. सलाहों की पुड़िया खुल जाती है.   मैन्युफैक्चरर कहता है- ऐसा करते हैं, इसमें बंक बेड की बजाए डॉरमेट्री सिस्टम बना देंगे. फलां बाय ढिकां फीट…कम स्पेस में ज्यादा काम हो जाएगा. अंदर की तरफ थर्मोकोल इन्सुलेशन होगा, जिसके बाद और कई चीजें…(वे जो टर्म्स कहते हैं, मेरी समझ से बाहर हैं) इसपर खर्चा थोड़ा ज्यादा हो जाएगा. अंडरग्राउंड के लिए खुदाई वगैरह की फॉर्मेलिटी. फिर बंकर में रहेंगे तो बिजली-पानी भी चाहिए ही होगी. वो भी हमें करना होगा क्या?

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
हरियाणा में अब बैंक खाते से गायब हो गए नगर निगम के 160 करोड़, फर्जी खाते में कर दिया ट्रांसफर

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के बाद अब कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा पंचकूला नगर निगम का 160 करोड़ रुपये गबन कर दिया गया. निगम 160 करोड़ की एफडी जब मैच्योर होने पर लेने पहुंचा तो पता चला कि पैसे किसी फर्जी खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं.

तेल शॉर्टेज की अफवाहों से पैनिक... आगर मालवा, इंदौर, मंदसौर से अहमदाबाद-राजकोट तक पेट्रोल पंपों पर भीड़

पश्चिम एशिया के तनाव और ईरान युद्ध की खबरों के बीच देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह ने हड़कंप मचा दिया है. मध्य प्रदेश और गुजरात के शहरों में लोग डर के मारे ड्रम और केन लेकर पंपों पर पहुंच गए, जिससे अव्यवस्था फैल गई. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है.

होर्मुज में 'युआन' का ताला, खत्म होगा डॉलर का बोलबाला? देखें कूटनीति

ईरान के खिलाफ ट्रंप की यह जंग शायद अमेरिकी डॉलर के इतिहास की सबसे महंगी गलती साबित होने वाली है. क्योंकि ईरान ने सिर्फ मिसाइलों से पलटवार नहीं किया, बल्कि उसने हमला किया है अमेरिका की असली ताकत-'डॉलर' पर. क्या अमेरिका ने अनजाने में वो जंग शुरू कर दी है जो खुद उसकी आर्थिक बादशाहत को खत्म कर देगी?

रिंकू सिंह नहीं पहुंचे सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने, सीएम योगी से लेना था लेटर  

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

दिल्ली के करोल बाग में पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत, कई घायल

दिल्ली के करोल बाग इलाके में देर रात राजस्थान से आई डबल डेकर बस असंतुलित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. बस में लगभग 25 यात्री सवार थे.

शॉपिंग पर गए थे होने वाले दूल्हा- दुल्हन, शादी से पहले पहुंच गए सलाखों के पीछे

दिल्ली के संगम विहार में रोड रेज की घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया. मामूली टक्कर के बाद हुए विवाद में होने वाले दूल्हा-दुल्हन समेत छह लोग गिरफ्तार हो गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया है.

Exclusive: हिंदू नाम, मुस्लिम पिता... UP के बलरामपुर में ‘डेमोग्राफी गेम’, नेपाल से लाए गए फर्जी वोटर!

यूपी के बलरामपुर में वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें नेपाल सीमा पार से फर्जी वोटर लाए जाने का आरोप है. स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि चुनाव जीतने के लिए एक ही परिवार के दर्जनों नाम दो-दो ग्राम सभाओं की वोटर लिस्ट में दर्ज हैं.

सोनीपत में 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, देने लगा कूदने की धमकी- VIDEO

सोनीपत में एक युवक बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में टावर पर चढ़ गया और नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगा. युवक और उसके परिजनों का आरोप है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है, बावजूद इसके प्रशासन की तरफ से बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है.

मार्च में मॉनसून जैसे हालात! हीटवेव का खतरा टला, दिल्ली समेत इन राज्यों में फिर बारिश का अलर्ट

मार्च में दिल्ली-एनसीआर और उत्तर-पश्चिम भारत में प्री-मानसून जैसे हालात बने हुए हैं. दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे, जिससे 26 और 28 मार्च के आसपास बारिश, आँधी और गरज-चमक की संभावना है.

'बच्चों के लिए Facebook-इंस्टाग्राम खतरनाक', US कोर्ट ने Meta पर लगाया 3100 करोड़ रुपये का जुर्माना

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

समुद्री सरहद, पहाड़ों का घेरा और रेगिस्तान... इस तरह दुश्मनों से लोहा ले रहा है ईरान, जानें इनसाइड स्टोरी

ईरान की भौगोलिक स्थिति यानी पहाड़ों, रेगिस्तान और होर्मुज स्ट्रेट ने उसे दुनिया की ताकतवर ताकतों के सामने अजेय बना दिया है. ये सब कैसे मुमकिन हुआ? जानिए ईरान की रणनीति और असीम ताकत की पूरी कहानी.

वारदात: नकली बाबा का काला सच, नशीली ड्रिंक पिलाकर करता था ज्यादती

ज़रा अंदाजा लगाइए जिसके पास मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद, IAS, IPS अफसर तक अपना भविष्य जानने पहुंचत हों वो बाबा कितना पावरफुल होगा. जिस बाबा के पास खुद पुलिस ये पूछने के लिए जाती हो कि ये फलाना केस कब सुलझेगा, भागा हुआ चोर कब और कैसे हाथ आएगा वो बाबा कितना ताकतवर होगा.

ईरान-अमेरिका युद्ध में अब आगे क्या होगा? देखें दस्तक

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

दिल्ली: इंटरनेशनल ऑर्म्स मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा बरामद; देखें

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

'उसी लड़की से शादी कराओ, वरना कूद जाऊंगा...' मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, 4 घंटे तक चला ड्रामा

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

लखनऊ में युवक की गला रेतकर हत्या, सुनसान मैदान में मिली लाश, दोस्तों पर संदेह

राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. उसकी लाश सुनसान मैदान में मिली है. मौके से शराब की बोतलें मिलने के बाद पुलिस को शक है कि दोस्तों के बीच विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया. फिलहाल इस मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

मुंबई: मलाड में महिलाओं के साथ कथित मारपीट पर क्या बोले संजय निरुपम?

मुंबई के मलाड में ऑटो रिक्शा की कतार तोड़ने को लेकर विवाद हो गया. जिसमें आरोप है कि महिलाओं के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की. इस घटना पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. देखें वीडियो.

जंग का 25वां दिन, ईरान ने तेज किए इजरायल पर हमले, देखें बुलेटिन

अमेरिका से शांति वार्ता के अटकलों को ईरान ने जहां एक तरफ सिरे से नकार दिया है, वहीं दूसरी तरफ उसने इजरायल पर भी और तेजी से हमले करने शुरु कर दिए है. ईरान ने तेल अवीव पर मिसािल हमले का एक वीडियो जारी किया है. इस हमले में 16 लोगों की मौत भी हो गई है.

दिल्ली: दो दर्जन यात्रियों से भरी स्लीपर बस पलटी, देखें कैसे उड़े परखच्चे

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

टेरर फंडिंग, 50 युवाओं का नेटवर्क और ISIS हैंडलर... हारिश अली से यूपी ATS की 6 घंटे की पूछताछ में बड़े खुलासे

राजधानी लखनऊ में ISIS संदिग्ध हारिश अली से 6 घंटे की पूछताछ में टेरर फंडिंग और ऑनलाइन नेटवर्क से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. एटीएस के मुताबिक, उसने सोशल मीडिया के जरिए 50 से ज्यादा युवाओं को जोड़ा है. इसी के साथ क्रिप्टोकरेंसी और बेनामी खातों के जरिए फंडिंग के संकेत मिले हैं.

कांग्रेस को झटका! खाली करना होगा सालों पुराना पार्टी दफ्तर, 'बेदखली' नोटिस जारी

कांग्रेस को दिल्ली में 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड के राष्ट्रीय मुख्यालय खाली करने का नोटिस मिला है. पार्टी इस फैसले के खिलाफ कानूनी विकल्प तलाश रही है और सरकार से मोहलत की मांग कर सकती है.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

2029 में ही लागू हो सकता है महिला आरक्षण, 50% सीटें बढ़ाने का फॉर्मूला तैयार!

भारत सरकार महिला आरक्षण अधिनियम को 2034 के बजाय 2029 से लागू करने की योजना बना रही है. इसके तहत लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50% की वृद्धि प्रस्तावित है, जिससे महिलाओं के लिए 33% आरक्षण तय होगा. गृह मंत्री अमित शाह ने कई पार्टियों के साथ इस पर चर्चा की है.

अलविदा हरीश राणा... निधन के तुरंत बाद पिता का वो आखिरी मैसेज, जिसे पढ़कर आ गए आंसू

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए. 

अब ATM से निकलेगा गैस सिलेंडर! दिल्ली-NCR में भारत गैस की अनोखी पहल

तकनीक के इस दौर में अब पैसे ही नहीं, बल्कि रसोई गैस सिलेंडर भी ATM मशीन से मिलेंगे. भारत गैस ने दिल्ली-NCR में अपनी तरह की पहली LPG वेंडिंग मशीन शुरू की है. इस डिजिटल पहल से उपभोक्ताओं को अब गैस खत्म होने पर बुकिंग या डिलीवरी का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us