
Super Dancer 4: गोविंदा संग शिरकत करेंगी नीलम कोठारी, बोलीं- ऑनस्क्रीन जोड़ी इतनी पॉपुलर थी, नहीं पता था
AajTak
नीलम ने कहा कि मैं निश्चित नहीं थी कि मुझे इस शो का हिस्सा बनना चाहिए या नहीं. कोविड-19 का यह समय काफी रिस्की है. शुरुआत में मैंने चैनल से कहा कि मैं निश्चित नहीं हूं कि मैं आऊंगी भी या नहीं, लेकिन मेरे पति समीर सोनी ने कहा कि सुपर डांसर एक काफी पॉपुलर शो है, मुझे वहां फन करने के लिए जाना चाहिए.
बॉलीवुड की अदाकारा नीलम कोठारी जल्द ही गोविंदा संग डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में शिरकत करती नजर आएंगी. आने वाले वीकेंड पर इस शो का टेलिकास्ट होगा. नीलम अपने इस एपिसोड को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नीलम ने बताया कि उनकी और गोविंदा की जोड़ी को उस जमाने में इतना पसंद किया जाता है, यह उन्हें आज पता चला. बता दें कि दोनों की जोड़ी उस दौर में काफी पॉपुलर थी. नीलम ने कही यह बात ईटाइम्स संग बातचीत में नीलम ने कहा, "गोविंदा और मेरी मुलाकात काफी अरसे बाद हुई है. हमने एक-दूसरे के साथ कई फिल्में की हैं, लेकिन मुझे यह नहीं पता था कि हम दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी इतनी पॉपुलर है. हम दोनों एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट में रहे ही नहीं. बस पार्टी या किसी फंक्शन में मिले. हमारे कोई कॉमन दोस्त भी नहीं हैं, हमने कुछ एक जैसी चीजें भी नहीं हैं. गोविंदा से मिलकर मुझे बहुत खुशी हो रही है, वह भी इतने सालों बाद."
रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











