
Sunil Gavaskar on Sarfaraz Khan: 'रणजी ट्रॉफी बंद कर दें...', सरफराज खान को टीम इंडिया से बाहर रखने पर भड़के सुनील गावस्कर
AajTak
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया. युवा बल्लेबाज सरफराज खान को एक बार फिर से टेस्ट टीम में जगह नहीं मिल पाई. सरफराज को टीम में नहीं शामिल करने पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का गुस्सा फूट पड़ा है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए शुक्रवार (23 जून) को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में हार के बाद आलोचनाओं का सामना कर रहे रोहित शर्मा को ही फिर से कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है. वहीं अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और तेज गेंदबाज उमेश यादव की टीम से छुट्टी कर दी गई.
सरफराज खान को फिर निराशा हाथ लगी
खास बात यह है कि यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. हालांकि घरेलू क्रिकेट में रन बरसाने वाले सरफराज खान को निराशा हाथ लगी. सरफराज को टीम में जगह नहीं मिलने पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का गुस्सा फूट पड़ा है. गावस्कर ने इस मामले में बीसीसीआई की चयन समिति को जमकर लताड़ लगाई.
सुनील गावस्कर का मानना है कि अगर आईपीएल के आधार पर टेस्ट टीम का चयन करना है तो रणजी ट्रॉफी खेलना बंद कर देना चाहिए. गावस्कर ने इंडिया टुडे से कहा, 'सरफराज खान ने पिछले तीन सीजन में 100 की औसत से रन बनाए हैं. टीम में चुने जाने के लिए उसे क्या करना होगा? हो सकता है कि वह प्लेइंग इलेवन में शामिल न हो पाए, लेकिन आप उसे टीम में तो चुनें.'
गावस्कर ने बताया, 'सरफराज को बताया जाना चाहिए कि उसके प्रदर्शन पर ध्यान दिया जा रहा है. अन्यथा, रणजी ट्रॉफी खेलना बंद कर दें. साफ-साफ कह दें कि इसका कोई फायदा नहीं है, आप सिर्फ आईपीएल खेलते हैं और सोचते हैं कि आप रेड बॉल क्रिकेट के लिए भी काफी अच्छे हैं.'
सरफराज खान का एवरेज करीब 80 का

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











