
Sudhir Chaudhary Show: Dolo की एक नई चालाकी सुनकर सुप्रीम कोर्ट के जज भी हैरान, देखें पूरी बात
AajTak
Dolo-650 को बनाने वाली दवा कंपनी Micro Labs Limited ने इस दवा को लोगों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए देश भर के डॉक्टरों को 1 हज़ार करोड़ रुपये की Gifts वाली रिश्वत दी थी. सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश भी कम समय में डोलो की अपार सफलता पर आश्चर्य जता रहे हैं. इस केस की सुनवाई के दौरान जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि जब उन्हें कोरोना हुआ था तब उनके डॉक्टर ने भी Dolo-650 खाने की सलाह दी थी. ये एक गंभीर मुद्दा है. Dolo-650 से जुड़े इस अनैतिक भ्रष्टाचार को लेकर एक संस्था, The Federation of Medical and Sales Representatives Association of India यानी FMRAI ने सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका लगाई है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











