
Success Story: युवक ने छोड़ दी जर्मनी की नौकरी, अब मटर के बीजों से कमा रहा करोड़ों का मुनाफा
AajTak
Farmer's Success Story: जालौन के रहने वाले अजीत खुद का विधायन संयंत्र लगा कर मटर के बीजों की ग्रेडिंग कराते हैं. इसे वह भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा नेपाल, बांग्लादेश और यूरोप के कई देशों में सप्लाई करते हैं. फिलहाल उनका सालाना टर्नओवर 5 करोड़ रुपये का है.
Success Story Of Farmer: एक व्यक्ति अपने जीवन में पढ़ाई-लिखाई के बाद अच्छी नौकरी के सपने देखता है. उत्तर प्रदेश के महेवा ब्लाक में सरसई गांव के रहने वाले अजीत प्रताप को यह सब हासिल हुआ. IIIBM इंदौर से एमबीए करने के बाद जर्मनी की एक प्रतिष्ठित कम्पनी में बिजनेस हेड के पद से अपने करियर की शुरुआत की. हालांकि, कुछ ही वक्त में ही वह इस नौकरी को छोड़ वह वापस भारत आ गया.
वैज्ञानिक विधि से शुरू की खेती
अजीत बताते हैं कि 2017 में जब मैं वापस विदेश से अपने गांव पहुंचा तो देखा कि यहां की जमीन पथरीली और बंजर पड़ी थी. यहां सिर्फ थोड़ी बहुत अलसी की खेती होती थी. हालांकि, मैंने इसी पथरीली जमीन पर वैज्ञानिक विधि से मटर की खेती की शुरुआत की. फिलहाल, 25 एकड़ में मटर की खेती करता हूं. दो सीड प्रोडक्शन यूनिट्स बनाई है. इसके सहारे मटर के बीजों की ग्रेडिंग कराता हूं. इस वक्त मेरा 5 करोड़ का सालाना टर्न ओवर है.
एक एकड़ में सिर्फ 15 हजार रुपये की लागत
अजीत प्रताप के मुताबिक एक एकड़ में मटर की खेती में 15000 रुपये की लागत आती है. इसमें तक़रीबन 80000 हज़ार रुपये का शुद्ध मुनाफ़ा हो जाता है. फिलहाल वह मटर के क्लस्टर बनाकर खेती कर रहे हैं.
अजीत खुद का विधायन संयंत्र लगा कर मटर के बीजों की ग्रेडिंग कराते हैं. इसे वह भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा नेपाल ,बांग्लादेश और यूरोप के कई देशों में सप्लाई करते हैं. फिलहाल उनके इस पहल से गांव के लोगों को भी अच्छा-खासा रोजगार मुहैया हो रहा है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










