
Subsidy of Onion Farming: प्याज की खेती पर मिल रही है 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी, यहां करें आवेदन
AajTak
Subsidy of Onion Farming: बिहार सरकार द्वारा प्याज की खेती करने के लिये 98,000 रुपये प्रति हेक्टेयर इकाई लागत पर 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी यानी 49,000 रुपये दिए जा रहे हैं. किसान इस सब्सिडी का लाभ लेने के लिये बिहार कृषि विभाग, उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर आसानी से आवेदन कर सकते हैं.
Subsidy of Onion Farming: कम लागत में बढ़िया मुनाफे की वजह से किसानों के बीच बागवानी की फसलें बेहद लोकप्रिय हो रही हैं. किसानों को इन फसलों की खेती करने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रोत्साहित भी किया जा रहा है. कई राज्यों में इन फसलों की खेती करने के लिए किसानों को बंपर सब्सिडी भी दी जा रही है.
49 हजार रुपये तक की सब्सिडी
बिहार सरकार द्वारा प्याज की खेती करने के लिये 98,000 रुपये प्रति हेक्टेयर इकाई लागत पर 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी यानी 49,000 रुपये दिए जा रहे हैं. किसान इस सब्सिडी स्कीम का लाभ लेने के लिये बिहार कृषि विभाग, उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर आसानी से आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा अधिक जानकारी के लिये अपने नजदीकी जिले में उद्यान विभाग से संपर्क कर सकते हैं.
प्याज की खेती के लिए कैसी जलवायु की जरूरत?
प्याज की खेती को किसी भी उपजाऊ मिट्टी में उगाया जा सकता है. हालांकि, बलुई दोमट मिट्टी इसकी खेती के लिए उपयुक्त मानी जाती है. प्याज को कंद के रूप में उगाया जाता है, इसलिए जलभराव वाली भूमि में इसकी खेती को नहीं करना चाहिए. इसकी फसल के लिए 5 से 6 P.H. मान वाली भूमि की आवश्यकता होती है. इसकी खेती सर्द और गर्म दोनों ही जलवायु में की जा सकती है.
कैसे करें रोपाई?

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










