
Subsidy News: खेती की मशीनों पर यहां मिल रही 80% की बंपर सब्सिडी, जल्द करें आवेदन
AajTak
Subsidy On Agricultural Machinery: हरियाणा सरकार कृषि यंत्रों की खरीद पर 80 फीसदी तक अनुदान दे रही रही है. इन मशीनों में खेत की तैयारी से लेकर बुवाई, छिड़काव और कटाई के लिये इस्तेमाल होने वाली खेती की मशीनें शामिल है.
Subsidy On Agricultural Machinery: खेती-किसानी में आधुनिकरण पर जोर दिया जा रहा है. नई-नई टेक्नॉलाजी के उपयोग से खेती को आसान बनाने की कोशिश की जा रही है. इसी कड़ी में हरियाणा सरकार किसानों को खेती की मशीनों को खरीदने पर बढ़िया सब्सिडी भी दे रही है. इन मशीनों में खेत की तैयारी से लेकर बुवाई, छिड़काव और कटाई के लिये इस्तेमाल होने वाले खेती की मशीनें शामिल हैं.
कृषि यंत्रों की खरीद पर 80 प्रतिशत तक का अनुदान
देश में लघु और सीमांत किसानों की संख्या सबसे ज्यादा है. ये किसान आर्थिक रुप से इतने सक्षम नहीं हैं कि अपने दम पर खेती की मशीनें खरीद सकें. इसी को देखते हुए हरियाणा सरकार कृषि यंत्रों की खरीद पर 80 फीसदी तक अनुदान दे रही रही है.
इन 11 खेती की मशीनों पर मिल रही है सब्सिडी
हरियाणा सरकार कुल 11 खेती की मशीनों पर सब्सिडी दे रही है. इन मशीनों में लेजर लैंड लेवलर, फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर, ट्रैक्टर ड्रिवन, राइस ड्रायर, ट्रैक्टर ड्राइविंग पाउडर वीडर, पैडी ट्रांसप्लांटर स्ट्रॉ बेलर, रिप्पर बाइंडर, हे-रैक मशीन, रोटावेर और मोबाइल श्रेडर शामिल हैं.
यहां करें आवेदन

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









