
Stuart Broad: टेस्ट हो या टी-20, स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम सबसे महंगे ओवर का रिकॉर्ड, दोनों बार भारतीयों ने ‘पीटा’
AajTak
एजबेस्टन टेस्ट में भारत के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कमाल कर दिया. बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बनाए, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है. ब्रॉड अब ऐसे बॉलर बन गए हैं, जिनके नाम टेस्ट और टी-20 दोनों में सबसे महंगा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड है.
भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा एजबेस्टन टेस्ट ऐतिहासिक बन गया है. ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने धमाकेदार शतक जड़े, लेकिन इससे अलग जो हुआ वह हमेशा याद किया जाएगा. भारत के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में 35 रन लूट लिए, ये टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा ओवर है.
स्टुअर्ट ब्रॉड जब भी भारत के सामने आते हैं, उनके साथ कुछ ऐसा होता है जो हमेशा याद रखा जाता है. ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले बॉलर बने, इससे पहले वो टी-20 इंटरनेशनल में भी अपने नाम ये रिकॉर्ड करवा चुके हैं. खास बात ये है कि दोनों ही बार ऐसा भारतीय टीम के खिलाफ ही हुआ है.
क्लिक करें: कैप्टन जसप्रीत बुमराह ने मचाई तबाही, स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में ठोके 35 रन, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा ओवर... टेस्ट क्रिकेट में 550 से ज्यादा विकेट अपने नाम कर चुके स्टुअर्ट ब्रॉड जब भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह को ओवर फेंकने आए, तब उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि ये ओवर इतना लंबा साबित होगा. 8 बॉल के इस ओवर में कुल 35 रन बने, इसमें से 29 रन जसप्रीत बुमराह के बल्ले से निकले और बाकी रन एक्स्ट्रा से आए.
BOOM BOOM BUMRAH IS ON FIRE WITH THE BAT 🔥🔥 3️⃣5️⃣ runs came from that Broad over 👉🏼 The most expensive over in the history of Test cricket 🤯 Tune in to Sony Six (ENG), Sony Ten 3 (HIN) & Sony Ten 4 (TAM/TEL) - https://t.co/tsfQJW6cGi#ENGvINDLIVEonSonySportsNetwork #ENGvIND pic.twitter.com/Hm1M2O8wM1
स्टुअर्ट ब्रॉड का ओवर: 4, 4 (Wide), 6 (No Ball), 4, 4, 4, 6, 1

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












