
Stock Market Crash: निवेशकों में हाहाकार... सेंसेक्स 6000 अंक क्रैश, निफ्टी 1900 अंक टूटा
AajTak
Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार को लोकसभा इलेक्शन के रिजल्ट से जुड़े रुझान पसंद नहीं आ रहे है और इसका असर मार्केट में भारी गिरावट के रूप में दिखाई दे रहा है. दोपहर 12 बजे तक BSE Sensex 5000 अंक तक टूट गया था.
एक ओर देश में लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती (Loksabha Election Result) जारी है, तो वहीं दूसरी ओर जो रुझान आ रहे हैं, वो शेयर बाजार (Stock market) पसंद नहीं आ रहे. शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और ये देखते-देखते सुनामी में तब्दील हो गई. खबर लिखे जाने तक BSE Sensex 6000 अंक से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहा था, तो वहीं NSE Nifty 1900 अंक से ज्यादा फिसल गया था.
72000 के नीचे आ गया सेंसेक्स
शेयर बाजार में मंगलवार को शुरू हुआ गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीएसई का सेंसेक्स 1700 अंक टूटकर ओपन हुआ था और दोपहर 12.20 बजे तक ये 6094 अंक की गिरावट लेते हुए 70,374 के लेवल पर आ गया. वहीं दूसरी ओर निफ्टी इंडेक्स करीब 1947 अंक की भारी गिरावट के साथ फिसलकर 21,316 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. Sensex 7.97 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि NIFTY 50 में 8.37 फीसदी की गिरावट आ चुकी है.
निवेशकों के 30 लाख करोड़ स्वाहा
बीते कारोबारी दिन सोमवार को जहां सेंसेक्स 2500 अंक और निफ्टी 733 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था, वहीं आज उससे ज्यादा रफ्तार से दोनों इंडेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है. शेयर बाजार में आई इस गिरावट के चलते निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है और BSE MCap के मुताबिक, उनकी करीब 30 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति स्वाहा हो गई है.
Reliance से लेकर Tata तक धड़ाम स्टॉक मार्केट में आई इस सुनामी के बीच BSE के 30 में से 29 शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. इस बीच NTPC Share 19.68 फीसदी गिरकर 314 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा SBI Share में 16.76 फीसदी, PowerGrid Share 5.74 फीसदी, Tata Steel Share 9.99 फीसदी, Tata Motors Share 9.96 फीसदी, Bharti Airtel 9.84 फीसदी, Reliance 9.67 फीसदी और HDFC Bank का शेयर 6.18 फीसदी फिसलकर कारोबार कर रहा है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.








