
SSC Releases Revised Exam Calender: कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा की रिवाइज्ड डेट जारी, यहां चेक करें शेड्यूल
AajTak
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने शनिवार को 2025-26 सत्र के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. अपडेट किए गए कैलेंडर के अनुसार, एसएससी की स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2025 की अधिसूचना 5 जून 2025 को जारी होगी, जबकि पंजीकरण 26 जून तक उपलब्ध रहेगा.
SSC Releases Revised Exam Calendar: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आधिकारिक तौर पर वर्ष 2025-2026 के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. एसएससी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अब अपडेट शेड्यूल देख सकते हैं, जिसमें नोटिफिकेशन जारी करने, आवेदन शुरू और विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के पदों के लिए परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां शामिल हैं. अपडेट किए गए कैलेंडर में विभिन्न परीक्षाएं जैसे संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल), संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (सीएचएसएल), मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), जूनियर इंजीनियर (जेई), स्टेनोग्राफर, चयन पद और विभागीय प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे जेएसए/एलडीसी और एएसओ आदि शामिल हैं.
संशोधित एसएससी कैलेंडर 2025 से कुछ प्रमुख परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं:
जेएसए/एलडीसी ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (डीओपीटी): 8 जून, 2025
एसएसए/यूडीसी ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (डीओपीटी): 8 जून, 2025
एएसओ ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (2022-2024): 8 जून, 2025

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












