
SSB ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, बॉर्डर गार्ड को सौंपा
ABP News
सीमा सुरक्षा बल (SSB) के मुस्तैद जवानों ने भारत-बांग्लादेश (India-Bangladesh) सीमा से पकड़े गए दो बांग्लादेशी (Bangladeshi) नागरिकों को मानवता के आधार पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश को सोंपा
सीमा सुरक्षा बल (SSB) के मुस्तैद जवानों ने भारत-बांग्लादेश (India Bangladesh) सीमा से पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिकों को बांग्लादेशी (Bangladeshi) बॉर्डर गार्ड (Border Guard) को सोंपा दिया है. सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने 16 जनवरी यानि रविवार को पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दक्षिण दिनाजपुर (Dakshin Dinajpur) जिले में इन्हें पकड़ा था. भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात एसएसबी की 61वीं बटालियन के जवानों ने बॉर्डर आउट-पोस्ट हिली के नजदीक हिरासत में ले लिया था. इन दोनों बांगलादेशी नागरिकों को उस वक्त पकड़ा गया था जब ये अंतरराष्ट्रीय सीमा (International Border) पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर चुके थे.
पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिको की पहचान मोहम्मद रिफत हसन जिसकी उम्र करीब 13 साल और और मोहम्मद रुहल अमीन जिसकी उम्र 14 साल है. दोनों की पहचान अलियाहाट गांव के निवासी के रूप में हुई है जो कि हकिमपुर थाना क्षेत्र में आता है. ये दोनों दिनाजपुर जिले के रहने वाले हैं. पकड़े गये बांग्लादेशी नागरिको को भारतीय जवानों ने सद्भावना के रूप में फ्लैग मीटिंग के दौरान बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश को सौंप दिया.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












