
Srinagar: सोशल मीडिया पर भारत विरोधी पोस्ट करने के आरोप में कट्टरपंथी गिरफ्तार
AajTak
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सोशल मीडिया पर भारत विरोधी वीडियो और कंटेंट पोस्ट करने के आरोप में एक कट्टरपंथी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान शौकत अहमद डार (28) के रूप में हुई है, जो श्रीनगर के दूध मोहल्ला का निवासी है. वो लगातार आतंकवाद को महिमामंडित करने वाली पोस्ट शेयर कर रहा था.
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सोशल मीडिया पर भारत विरोधी वीडियो और कंटेंट पोस्ट करने के आरोप में एक कट्टरपंथी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान शौकत अहमद डार (28) के रूप में हुई है, जो श्रीनगर के दूध मोहल्ला का निवासी है. वो लगातार आतंकवाद और आतंकी संगठनों के कमांडरों को महिमामंडित करने वाली पोस्ट शेयर कर रहा था.
काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) के एक प्रवक्ता ने बताया कि शौकत अहमद डार 'शैडी कश्मीर ड्रायफ्रूट्स' नामक फेसबुक अकाउंट चला रहा था. उस पर शांति भंग करने के इरादे से राष्ट्र विरोधी पोस्ट शेयर करके लोगों की भावनाओं को भड़काता था. सोशल मीडिया कंपनियों की विशेष निगरानी इकाइयों द्वारा उसके कंटेंट को चिह्नित करने के बाद उसे ट्रैक किया जा सका.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के ऑनलाइन एक्टिविटी के बारे में इनपुट मिलने के बाद तेजी से जांच शुरू की गई. सोशल मीडिया हैंडल के जरिए संदिग्ध की पहचान की गई. आरोपी लगातार अपना लोकेशन बदल रहा था. इस वजह से उस तक पहुंचने में समस्या हो रही थी. डिजिटल उपकरणों की प्रारंभिक जांच से उसके फेसबुक अकाउंट तक पहुंच बन पाई.
उसने सोशल मीडिया पर कई आपत्तिजनक कंटेंट शेयर किया था, जिसमें मारे गए आतंकवादी कमांडर जाकिर मूसा का वीडियो भी शामिल था. मूसा मई 2019 में पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था. आरोपी का कट्टरपंथी गतिविधियों का इतिहास रहा है. उसे पहले साल 2019 में पथराव की घटनाओं में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
साल 2022 में उसे कट्टरपंथी कंटेंट के ऑनलाइन प्रसार में शामिल होने के आरोप में श्रीनगर के साइबर पुलिस स्टेशन ने हिरासत में लिया गया था. सीआईके ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में खुफिया एजेंसियों के अनुरोध पर सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने कट्टरपंथी प्रचार की निगरानी के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं. इसमें घाटी के लोगों पर विशेष नजर रखी जाती है.
ऑनलाइन कंटेंट मॉनिटरिंग यूनिट को जैसे ही कोई कट्टरपंथी गतिविधि दिखाई देती है, तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी जाती है. खुफिया एजेंसियों और सोशल मीडिया कंपनियों द्वारा की गई ऐसी संयुक्त कार्रवाइयों से कई कट्टरपंथी मॉड्यूलों का भंडाफोड़ करने और संभावित आतंकवादियों की पहचान करने में मदद मिली है. आरोपी से हिरासत में पूछताछ की जा रही है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






