
Spam मैसेज नहीं छोड़ रहे पीछा, अब WhatsApp यूजर्स भी हुए परेशान, हर दिन आते हैं कई SMS
AajTak
Spam Messages: क्या आप स्पैम कॉल्स और मैसेज से परेशान हैं? अब इनका दायरा तेजी से बढ़ रहा है और वॉट्सऐप तक पहुंच गया है. यानी WhatsApp पर भी लोगों को स्पैम मैसेज आने लगे हैं. इसे लेकर हाल में ही एक सर्वे किया गया है, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. 95 परसेंट यूजर्स ने माना है कि वॉट्सऐप पर उन्हें स्पैम मैसेज आते हैं.
Spam Call और SMS से बहुत से लोग परेशान हैं. हर दिन यूजर्स को जाने कितने ही Spam Calls और Spam Messages आते हैं. अभी तक तो ऐसी कॉल्स या SMS सिर्फ फोन पर आती थी. अब ये वॉट्सऐप पर भी आने लगी हैं. यानी वॉट्सऐप पर भी लोगों को Spam Messages आ रहे हैं. इसका खुलासा एक सर्वे में हुआ है.
लोकलसर्किल्स (LocalCircles) के सर्वे की मानें तो 95 परसेंट वॉट्सऐप यूजर्स और 100 परसेंट मोबाइल यूजर्स को हर दिन स्पैम मैसेज आते हैं. इसमें 68 परसेंट यूजर्स को हर दिन 4 या इससे अधिक प्रमोशनल मैसेज आते हैं. ये TRAI (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के नियमों के खिलाफ है.
ट्राई की गाइडलाइन्स के मुताबिक, यदि कोई कस्टमर DND (डू नॉट डिस्टर्ब) के लिए रजिस्टर करता है, तो उसे अनचाही कॉल्स और SMS नहीं आने चाहिए. DND ऑप्शन चुनने वाले यूजर्स को ट्रांजैक्शन के मैसेज, OTP या EMI से जुड़े मैसेज मिलने चाहिए. सर्वे में 74 परसेट यूजर्स का कहना है कि उन्हें अनचाहे टेक्स्ट मैसेज लगातार आते हैं.
इस सर्वे में 373 शहरों के 57 हजार लोगों ने हिस्सा लिया था. इसमें से 60 परसेंट पुरुष हैं और 45 परसेंट लोग टीयर-1 शहरों से जुड़े हुए हैं. लोकलसर्किल्स के फाउंडर सचिन टपारिया ने बताया, 'सर्वे में हिस्सा लेने वाले यूजर्स सिर्फ फोन पर ही Spam मैसेज से परेशान नहीं हैं. बल्कि वॉट्सऐप पर भी अब प्रमोशनल मैसेज आने लगे हैं.'
सर्वे में हिस्सा लेने वाले 32 परसेंट लोगों का मानना है कि उन्हें हर दिन 1 से 3 मैसेज ऐसे आते हैं. वहीं 36 परसेंट लोगों की मानें तो उन्हें 4 से 7 स्पैम मैसेज रोज आते हैं. 32 परसेंट लोगों का कहना है कि उन्हें एवरेज 8 या इससे ज्यादा मैसेज आते हैं.
95 परसेंट यूजर्स ने माना है कि WhatsApp पर भी उन्हें प्रमोशनल मैसेज आते हैं. WhatsApp पर Spam SMS से जुड़े सवाल का जवाब 11 हजार लोगों ने दिया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










