
Sonu Sood की बढ़ीं मुश्किलें, IT विभाग ने किया 20 करोड़ की टैक्स चोरी और फर्जी लेनदेन का दावा
AajTak
आईटी विभाग ने सोनू सूद से जुड़ी जगहों पर तलाशी के बाद 20 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी, 2.1 करोड़ रुपये के अवैध विदेशी दान, 65 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन, जयपुर स्थित एक इंफ्रा फर्म के साथ 175 करोड़ रुपये के सर्कुलर लेनदेन का दावा किया है.
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की मुश्किल बढ़ती दिख रही हैं. सोनू सूद के घर पिछले तीन दिनों से आयकर विभाग का सर्वे ऑपरेशन चल रहा है. अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है. आईटी विभाग ने सोनू सूद से जुड़ी जगहों पर तलाशी के बाद 20 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी, 2.1 करोड़ रुपये का अवैध विदेशी दान, 65 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन, जयपुर स्थित एक इंफ्रा फर्म के साथ 175 करोड़ रुपये के सर्कुलर लेनदेन का दावा किया है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











