
Sonipat: कोर्ट परिसर में अंधाधुंध फायरिंग, वकीलों के दो गुट में हुआ विवाद
AajTak
सोनीपत न्यायालय परिसर में उस समय सनसनी फैल गई. जब वकीलों के दो गुटों में झगड़े बाद गोलियां चल गईं. पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. डीसीपी अंशुल सिंगला का कहना है कि साइंटिफिक एविडेंस इकट्ठे किए जा रहे हैं.
हरियाणा के सोनीपत न्यायालय परिसर में उस समय सनसनी फैल गई. जब वकीलों के दो गुटों में झगड़े बाद गोलियां चल गईं. बताया जा रहा है कि वकीलों के गुटों में पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह गोलीबारी हुई. घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या पुलिसफोर्स के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.
डीसीपी अंशुल सिंगला ने बताया कि सोनीपत न्यायालय परिसर के वकीलों में आपसी विवाद के बाद वकीलों के चेंबर के बाहर गोलियां चली हैं. इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस सभी तथ्यों को एकत्रित कर वकीलों से पूछताछ कर रही है. इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
कोर्ट परिसर में वकीलों के विवाद के बाद चली गोलियां
बताया जा रहा है कि जिस समय कोर्ट परिसर में गोलियां चलीं वहां अफरा- तफरी का माहौल मच गया. लोग इधर-उधर भागने लगे. गोलीबारी के बाद वकीलों के दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए. सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस प्रभारी समेत एसीपी और डीसीपी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस का कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी होगा. उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
डीसीपी अंशुल सिंगला का कहना है कि साइंटिफिक एविडेंस इकट्ठे किए जा रहे हैं. मामले की गहराई से जांच की जा रही है, कानून के हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










