
Sonali Phogat case: सोनाली फोगाट कर्ली क्लब में कर रही थीं पार्टी, मौत से पहले क्या हुआ? चश्मदीद ने बताया
AajTak
सोनाली फोगाट की मौत के मामले में कई खुलासे हो रहे हैं. सोनाली की मौत से पहले क्या हुआ, इस बारे में चश्मदीद ने खुलासा किया है. उसने बताया कि सोनाली और उसके स्टाफ मेंबर डांस पार्टी कर रहे थे. सभी एंजॉय कर रहे थे, तभी अचानक सोनाली की तबीयत बिगड़ने लगी. वहां भीड़ जमा हो गई. तभी सोनाली को टॉयलेट की ओऱ ले गए.
Sonali Phogat case: बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत के बाद लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. अब इस मामले में एक चश्मदीद ने आजतक को बताया कि सोनाली की मौत से पहले क्या हुआ था. ये चश्मदीद कर्ली क्लब में मौजूद था, उसने बताया कि सोनाली उस दिन डांस पार्टी में शामिल हुई थीं. सोनाली और उनके स्टाफ के मेंबर डांस कर रहे थे. लेकिन तभी अचानक से सोनाली की तबीयत बिगड़ने लगी थी. थोड़ी देर बाद सोनाली को वहां से निकलना पड़ा था.
चश्मदीद ने बताया कि जब सोनाली की तबीयत खराब हुई तो वहां अफरातफरी मचने लगी थी. वहां भीड़ एकत्र हो गई थी. सभी लोग उसी तरफ जा रहे थे. मैंने पहचान लिया था कि यह सोनाली है. तभी मैंने देखा कि कुछ लोग सोनाली को टॉयलेट की ओर लेकर जा रहे थे. लेकिन वह काम का वक्त था. सभी व्यस्त थे. इसलिए हम हर एक्टिविटी को ध्यान से नहीं देख पा रहे थे. बाद में हमें लगा कि ज्यादा दखल नहीं देना चाहिए.
पुलिस ने इस केस में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. फोगाट के पीए सुधीर सांगवान, सुखविंदर सिंह, कर्ली क्लब के मालिक और एक ड्रग पेडलर पुलिस की गिरफ्त में हैं. इसके साथ ही पुलिस ने 2 ग्राम ड्र्ग्स बरामद कर ली है. पुलिस के मुताबिक ड्रग पेडलर ने सुखविंदर को होटल में MDMA दिया था. सुखविंदर ने ड्रग्स को टॉयलेट में छिपाया था.
सुधीर और सुखविंदर को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस ने सुधीर सांगवान और सुखविंदर को कोर्ट में पेश किया है. पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपी गोवा के रहने वाले नहीं हैं. साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपियों की 14 दिन की पुलिस कस्टडी की मांग की है. इसमें दूसरे लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है. कोर्ट ने आरोपियों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं कर्ली क्लब के मालिक और ड्रग पेडलर को NDPC एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. इसी मामले में सुधीर सांगवानऔर सुखविंदर भी आरोपी हैं.
सुधीर सांगवान ने पूछताछ में कबूली बात

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.










