
Skoda आज लॉन्च करेगी 9 एयरबैग्स वाली कार, जानिए कितनी हो सकती है कीमत
AajTak
Skoda Kodiaq को कंपनी पिछले साल ही वैश्विक बाजारों में उतार चुकी है लेकिन बीएस-6 नियमों को लागू किए जाने की वजह से भारत में इसकी लॉन्चिंग में यह देरी हुई. सोमवार को लॉन्च हो रही Skoda Kodiaq facelift कई नए अपडेट के साथ आएगी.
चेक गणराज्य की ऑटोमोबाइल कंपनी Skoda Auto सोमवार यानी 10 जनवरी को Skoda Kodiaq facelift को भारत में लॉन्च करेगी. इस तरह कंपनी भारत में नए साल की धमाकेदार शुरुआत करेगी. यह लग्जरी SUV लंबे इंतजार के बाद भारत में लॉन्च होगी. कंपनी ने अपनी प्रीमियम सेडान Slavia से पहले Skoda Kodiaq facelift को लॉन्च करने का फैसला किया है.

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










