
SIR का विरोध करते करते अखिलेश यादव सपोर्टर क्यों बन गए?
AajTak
बिहार चुनाव के नतीजे राजनीतिक स्टैंड और समीकरण सभी पर भारी पड़ रहे हैं. बिहार पहुंचकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ SIR का विरोध कर चुके अखिलेश यादव अब यूपी में समाजवादी पार्टी नेताओं को फार्म भरवाने की हिदायत दे रहे हैं, और चेतावनी दी गई है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
SIR का विरोध थमा तो नहीं है, लेकिन मामला पहले जैसा भी नहीं रहा. विपक्ष संसद में चर्चा कराना चाहता है, और सरकार बड़े आराम से वंदे मातरम पर चर्चा कराने जा रही है. संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने कहा था, अगर एसआईआर पर चर्चा नहीं हुई तो संसद चलने नहीं देंगे - लेकिन, अखिलेश यादव के हाव भाव तो अलग ही नजर आ रहे हैं.
एसआईआर का विरोध करने तो अखिलेश यादव बिहार तक पहुंच गए थे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी लीडर तेजस्वी यादव के साथ बिहार वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होकर अखिलेश यादव ने भी विरोध जताया था. लेकिन, जिस तरीके से वो सभी लोगों से एसआईआर कराने की अपील कर रहे हैं, समाजवाजी पार्टी के नेताओं को हिदायत दे रहे हैं - लगता है, जैसे वो एसआईआर का विरोध करते करते सीधे सपोर्टर बन गए हैं.
आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि अखिलेश यादव अचानक लोगों को एसआईआर करने की सलाह देने लगे हैं, और अपने नेताओं को तो लग रहा है जैसे चेतावनी दे रहे हों.
SIR पर समाजवादी पार्टी का यू-टर्न
SIR पर भी समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव का रुख कोविड वैक्सीन जैसा ही लग रहा है. अखिलेश यादव ने शुरू में कोविड वैक्सीन का भी विरोध किया था. कहने को तो अखिलेश यादव एसआईआर को 'वोट कटवा अभियान' तक बता चुके हैं, लेकिन व्यवहार में चीजें अलग ही दिखाई दे रही हैं.
मालूम होता है कि अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं से हर बूथ और ब्लॉक में जाकर काम करने को कह रहे हैं. कहते हैं, वोटों को बचाने के लिए जो भी जतन करना पड़े, किया जाए. फार्म कैसे भरा जाए, उसके लिए ट्रेनिंग भी दी जा रही है. जिला स्तर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठकें हो रही हैं

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






