
Singhu Border पर बेरहमी से हत्या में निहंगों का हाथ, जानिए FIR की अहम बातें
AajTak
सिंघु बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन वाली जगह पर एक शख्स की हत्या हुई. बताया जा रहा है कि शव का हाथ काटकर बैरिकेड से लटका दिया गया था. शव मिलने के बाद सिंघु बॉर्डर पर हंगामा शुरू हो गया है. किसान आंदोलनकारियों के मंच के पास युवक की बर्बर तरीके से हत्या के मामले में कई खुलासे हुए हैं. सिंघु बॉर्डर पर शख्स की हत्या करने का आरोप निहंग सिखों पर लगा है. संयुक्त किसान मोर्चा ने भी उनपर ही आरोप लगाए हैं. इसपर किसान मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल का बयान भी आया है. इस मामले पर संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि तरन तारन के रहने वाले एक शख्स की बर्बरता से हत्या का मामला सामने आया है. निहंग ग्रुप ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









