
Silver Price Updates: ये क्या खेल? चांदी अचानक 9000 रुपये हुई सस्ती, फिर ताबड़तोड़ खरीदारी
AajTak
Silver Gold Rate: तमाम आंकड़े बता रहे हैं कि सोने-चांदी को लेकर लोगों को क्रेज बढ़ गया है. और जैसे ही बड़ी गिरावट सामने आती है, लोग खरीदने के लिए उमड़ पड़ते हैं, जिससे भाव तुरंत चढ़ जाता है.
सोमवार को चांदी (Silver) की कीमतों में अचानक बड़ी गिरावट देखने मिली. एक किलो चांदी की कीमत गिरकर 235208 रुपये तक हो गई, जबकि सोने का भाव गिरकर 154125 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.
दरअसल, पिछले करीब एक महीने से सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव दिख रही है, पिछले महीने 29 जनवरी चांदी का भाव चढ़कर 4,20,048 रुपये किलो हो गया था. जबकि सोना इसी दिन 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. इस भाव से अब दोनों मेट्लस में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है.
सोमवार MCX पर चांदी खुलते ही करीब 4 फीसदी टूटकर कीमत 2,35,208 रुपये किलो तक लुढ़क गई. जो कि चांदी की ऑल टाइम हाई भाव से करीब 1,84,840 रुपये कम है. लेकिन इस गिरावट को देखते ही खरीदार उमड़ पड़े और शाम शाम 7 बजे चांदी की कीमत बढ़कर 240441 रुपये किलो हो गई.
सोने में भी बड़ी गिरावट के बाद खरीदारी
वहीं सोना अपने ऑल टाइम भाव से करीब 40 हजार रुपये सस्ता हो चुका है. सोमवार को सोने में भी 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट रही. दरअसल, तमाम आंकड़े बता रहे हैं कि सोने-चांदी को लेकर लोगों को क्रेज बढ़ गया है. और जैसे ही बड़ी गिरावट सामने आती है, लोग खरीदने के लिए उमड़ पड़ते हैं, जिससे भाव तुरंत चढ़ जाता है.
वहीं सोने का भाव एक साल पहले फरवरी 2025 में करीब 85000 रुपये प्रति 10 ग्राम था. यानी एक साल में सोने ने करीब 80 फीसदी रिटर्न दिया है, जबकि चांदी ने एक साल में ढाई गुना रिटर्न दिया है, फरवरी 2025 में चांदी की कीमत करीब 1 लाख रुपये किलो थी.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









