
Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला की हत्या के तार सोनीपत से भी जुड़े, पेट्रोल पंप पर दिखी बोलेरो
AajTak
लॉरेंस बिश्नोई के कई साथी सोनीपत के हैं. तीन गैंगस्टर काला जठेड़ी, राजू बसौदी और अक्षय पलड़ा सोनीपत के ही रहने वाले हैं. हालांकि तीनों फिलहाल जेल में हैं.
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के तार सोनीपत से भी जुड़ गए हैं. मूसेवाला की हत्या में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी फतेहाबाद के एक पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी में कैद हुई है. बोलेरो के अंदर सोनीपत के दो शूटरों के सवार होने की बात सामने आ रही है, जिसके बाद पुलिस अलर्ट पर है.
पंजाब पुलिस ने खरखौदा के गांव गढ़ी सिसाना में दबिश भी दी है, हालांकि सोनीपत पुलिस इसे लेकर कुछ भी कहने से बच रही है. बता दें कि पंजाब में 29 मई की शाम को सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी.
सिद्धू मुसेवाला की हत्या में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम आते ही सोनीपत का भी नाम सामने आने लगा था. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात सदस्य काला जठेड़ी, राजू बसौदी और अक्षय पलड़ा सोनीपत के ही हैं. उसके आधार पर पंजाब पुलिस के साथ ही सोनीपत पुलिस भी अलर्ट हो गई थी.
पंजाब पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी फतेहाबाद में देखी गई. यहीं से बदमाश बोलेरो पर सवार होकर रवाना हुए थे, जिसके बाद मामले में हरियाणा के शूटरों से तार जुड़ने लगे थे. बीसला के पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के दौरान गाड़ी से उतरे दो युवक सोनीपत के बताए जा रहे हैं.
दोनों बदमाशों की हुई पहचान!
सूत्रों के मुताबिक, गाड़ी से उतरे दोनों बदमाशों की पहचान हो गई है. इनमें से एक गढ़ी सिसाना का कुख्यात बदमाश प्रियवर्त फौजी है जबकि दूसरा अंकित सेरसा बताया गया है. हालांकि सोनीपत पुलिस इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं कर रही है. पुलिस ने दोनों शूटर की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









