
Shraddha Murder Case: श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब के फ्लैट पर आने वाली लड़की की पहचान, दिल्ली पुलिस ने की पूछताछ
AajTak
दिल्ली पुलिस ने उस लड़की की पहचान कर ली है, जो श्रद्धा के मर्डर के बाद आफताब के महरौली स्थित फ्लैट पर आई थी. पुलिस के मुताबिक, लड़की डेटिंग एप बम्बल के जरिए उससे मिली थी और पेशे से साइकॉलोजिस्ट है.
दिल्ली पुलिस को श्रद्धा मर्डर केस में एक अहम सुराग हाथ लगा है. पुलिस ने उस लड़की की पहचान कर ली है, जिसे श्रद्धा के मर्डर के बाद आफताब अपने महरौली वाले फ्लैट पर लेकर आया था. दिल्ली पुलिस ने उस लड़की से भी पूछताछ कर ली है.
आफताब उस लड़की से श्रद्धा के मर्डर के बाद डेटिंग एप बम्बल के जरिए मिला था. मोबाइल एप के जरिए संपर्क में आई उस लड़की को भी उसने अपने महरौली स्थित फ्लैट पर बुलाया था. ये लड़की जब फ्लैट पर आई थी तो आफताब श्रद्धा के शव के टुकड़े करके फ्रिज में रखे हुए था. पुलिस ने उस लड़की की पहचान कर उससे पूछताछ भी कर ली है. श्रद्धा के मर्डर के बाद फ्लैट पर आई ये लड़की पेशे से साइकॉलोजिस्ट है.
उधर आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट सोमवार को रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल में कराया जा सकता है. आफताब की पुलिस हिरासत आज खत्म हो रही है. इसलिए दिल्ली पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश करेगी और अदालत से उसकी कस्टडी बढ़ाने की मांग करेगी. अधिकारियों की मानें तो आफताब के नार्को टेस्ट के समय FSL की टीम मौजूद रहेगी. आज आफताब का मेडिकल टेस्ट हुआ और उसके फिट होने की रिपोर्ट भी आई है.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आफताब के नार्को टेस्ट से श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस के रहस्य से पर्दा उठ सकता है. इस टेस्ट के लिए दिल्ली की साकेत कोर्ट ने इजाजत दे दी थी.
पॉलीग्राफ टेस्ट का पहला चरण पूरा
पॉलीग्राफ टेस्ट का पहला चरण हो चुका है. इसमें आरोपी से केस से जुड़े 15 से 18 सवाल पूछे गए थे. अब रोहिणी स्थिति फोरेंसिक लैब में उन सवालों को पूछा जाएगा, जिनके आफताब ने अब तक ठीक से जवाब नहीं दिए. पॉलीग्राफ टेस्ट से जुड़े जानकार बताते हैं कि अगर वह सवालों के गलत जवाब देगा तो मशीन उसका झूठ पकड़ लेगी. उसके बाद उससे काउंटर सवाल पूछे जाएंगे.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










