
Shraddha Kapoor ने ऐसे किया घर में गणपति का स्वागत, पूरे परिवार के साथ Inside Photos वायरल
ABP News
विघ्नहर्ता गणेश भगवान अपने भक्तों के घर आ चुके हैं. हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड टाउन में भी गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया.
देश में इस वक्त गणेश उत्सव की धूम मची हुई है. ऐसे में बॉलीवुड के कई स्टार्स के घर पर पूजा रखी गई,जिसमें सभी अपने परिवार के साथ मिलकर बप्पा की भक्ति में डूबे दिखाई दिए. फिल्म एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)भी अपने परिवार के साथ गणपति की पूजा-अर्चना करती दिखीं. श्रद्धा ने इसकी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में श्रद्धा की आंटी और वेटरन एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे, उनकी मां, प्रियांक शर्मा और उनकी वाइफ के साथ फैमिली के कई मेंबर्स दिखाई दे रहे हैं. श्रद्धा ने शेयर की गणेश उत्सव की तस्वीरेंMore Related News













