
Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो के घिरे होने की खबर
ABP News
Shopian Encounter: मुठभेड़ करीब दो घंटे से चौगाम इलाके में हो रही है. अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस मुठभेड़ में दो आतंकियों के घिरे होने की खबर है.
Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के शोपियां में आतंकियों (Terrorists) और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. ये मुठभेड़ करीब दो घंटे से चौगाम (Chowgam) इलाके में हो रही है. अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस मुठभेड़ में दो आतंकियों के घिरे होने की खबर है. अभी ये जानकारी नहीं मिली है कि घेरे गए आतंकी किस आतंकी संगठन के हैं.
मुठभेड़ को लेकर कश्मीर जोन पुलिस (Kashmir Zone Police) ने ट्वीट किया है, "शोपियां के चौगाम इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं."

रामनवमी पर सीएम धामी ने दी सौगात, देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू, सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा सफर
Dehradun News In Hindi: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शुरू हुई यह सेवा न केवल आम लोगों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है.












