
Shivsena RSS News: शिवसेना ने दिया आरएसएस का साथ, जावेद अख्तर ने तालिबान से की थी तुलना
ABP News
तालिबानियों से आरएसएस की तुलना के बाद शिवसेना ने जावेद अख्तर पर करारा हमला बोला है. शिवसेना ने कहा कि अगर आरएसएस तालिबानी होता तो देश में तीन तलाक कानून नहीं बनता.
मुंबईः जावेद अख्तर की ओर से आरएसएस की तुलना तालिबानियों से करने पर शिवसेना ने उनपर हमला बोला है. शिवसेना ने कहा है कि संघ की तुलना तालिबान से करना ठीक नहीं है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए लिखा है कि अगर आरएसएस तालिबानी विचारोंवाला होता तो तीन तलाक कानून नहीं बनाए जाते. सामना में कहा गया है कि अगर संघ की विचारधारा तालिबान जैसी होती तो लाखों मुस्लिम महिलाओं को आजादी की किरण नहीं दिखती. इसके अलावा सामना ने हिंदू राष्ट्र की जोरदार वकालत करते हुए कहा कि बहुसंख्यक हिंदुओं को लगातार दबाया न जाए. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा, ''अफगानिस्तान का तालिबानी शासन न सिर्फ समाज बल्कि मानव जाति के लिए सबसे बड़ा खतरा है. पाकिस्तान, चीन जैसे कई अन्य देशों ने समर्थन किया है क्योंकि इन देशों में मानवाधिकार, लोकतंत्र, व्यक्तिगत स्वतंत्रता का कोई मान नहीं है. हिंदुस्तान हर तरह से जबरदस्त सहिष्णु हैं.'' वहीं, बीजेपी नेता राम कदम ने कहा है कि जब तक इस बयान पर जावेद अख्तर माफी नहीं मांगते तब तक उनकी और उनके परिवार की फिल्म रिलीज नहीं होने दी जाएगी.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












