
Shinzo Abe death: काशी की आरती, क्योटो की चाय... PM मोदी ने कुछ यूं याद किए शिंजो आबे के साथ बिताए सुनहरे पल
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की मौत पर एक भावुक ब्लॉग लिखा है. पीएम मोदी ने शिंजो आबे को भारत-जापान मित्रता का चैम्पियन बताया है. उन्होंने कहा है कि शिंजो आबे की मौत के साथ ही दुनिया ने एक महान राजनेता और मैंने अपना एक मित्र खो दिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की दुखद मौत पर गहरा शोक जाहिर किया है. पीएम मोदी ने एक भावुक ब्लॉग लिखकर शिंजो आबे के साथ सालों पुराने अपने संबंधों को याद किया है और कहा है कि जापान और दुनिया ने एक महान दूरदर्शी राजनेता को खो दिया है, और, मैंने एक प्रिय मित्र खो दिया है. पीएम मोदी ने शिंजो आबे को भारत-जापान मित्रता का चैम्पियन बताया है.
पीएम मोदी ने कहा कि मैं उनसे पहली बार 2007 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जापान की अपनी यात्रा के दौरान मिला था. उस पहली मुलाकात से ही, हमारी दोस्ती प्रोटोकॉल और दफ्तरों के औपचारिक दायरे से बाहर निकल गई थी.
शिंजो आबे के साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यादगार पलों की सूची सचमुच में बहुत लंबी है. इनमें क्योटो में तोजी मंदिर की हमारी यात्रा, शिंकानसेन में ट्रेन यात्रा, अहमदाबाद में साबरमती आश्रम की हमारी यात्रा, काशी में गंगा आरती, टोक्यो में भव्य चाय समारोह शामिल है.
क्योटो में तोजी मंदिर की हमारी यात्रा, शिंकानसेन पर हमारी ट्रेन यात्रा, अहमदाबाद में साबरमती आश्रम की हमारी यात्रा, काशी में गंगा आरती, टोक्यो में विस्तृत चाय समारोह, हमारी यादगार बातचीत की सूची वास्तव में लंबी है. पीएम ने कहा कि वे उस पल को हमेशा याद रखेंगे जब शिंजो आबे ने उन्हें माउंट फूजी में बसे यामानाशी में अपने घर में बुलाया था. पीएम मोदी ने कहा कि जब 2007 से 2012 के बीच वे पीएम नहीं थे, और हाल ही में 2020 के दौरान भी हमारी दोस्ती पहले जैसी ही मजबूत रही.
प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनकी सलाह ने मुझे गुजरात के लिए मेरे आर्थिक फैसले लेने में मदद की और उनके सहयोग ने जापान के साथ गुजरात की जीवंत साझेदारी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के साथ भारत असैन्य परमाणु समझौते और बुलेट ट्रेन के लिए समझौते को याद करते हुए कहा कि भारत के पक्ष में शर्तों और नियमों को बनाने में उनकी बहुत अहम भूमिका रही. मोदी ने ब्लॉग में लिखा है, "वह भारत के साथ असैन्य परमाणु समझौते को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ थे, जो कि उनके अपने देश में एक कठिन मुद्दा था. इसके अलावा भारत में हाई स्पीड रेल के लिए सबसे उदार शर्तें पेश करने में उन्होंने निर्णायक भूमिका निभाई. उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि जब न्यू इंडिया अपने विकास को गति दे रहा है तो जापान हमेशा भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर चले.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









