
Shane Warne Death: शेन वॉर्न ने की हुई थी मसाज की बुकिंग, CCTV फुटेज में रिजॉर्ट से निकलती दिखीं महिलाएं
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न की मौत के बाद जांच जारी है. थाईलैंड पुलिस को अब उस रिजॉर्ट की सीसीटीवी फुटेज मिली है, जहां पर शेन वॉर्न का निधन हुआ था.
ऑस्ट्रेलियाई लीजेंड शेन वॉर्न के निधन (Shane Warne Death) के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें यह दावा किया गया कि यह मौत नैचुरल है और किसी भी तरह की कोई संदिग्धता नहीं है. इस बीच अब अलग-अलग चीज़ें सामने आ रही हैं. शेन वॉर्न थाईलैंड के जिस रिजॉर्ट में रुके हुए थे, वहां की सीसीटीवी फुटेज से मालूम पड़ा है कि शेन वॉर्न और उनके दोस्तों को मसाज देने के लिए चार थाई महिलाएं तब रिजॉर्ट में आई थीं. लेकिन तबतक शेन वॉर्न के निधन की बात सामने आ गई थी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









