
Shamli News: शामली में फिर सामने आई दबंगों की दबंगई, मामूली सी बात पर कर दी युवक की जमकर धुनाई
ABP News
शामली में दबंगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद वहां मौजूद राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
Shamli News: जनपद शामली में एक बार फिर दबंगों की दबंगई सामने आई है. शामली के एक कन्फेक्शनरी पर पहले सामान लेने को लेकर दबंगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी. युवक को कपड़ों से और घसीटते हुए दुकान से बाहर फेंका. पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. राहगीरों ने बबलू को हॉस्पिटल पहुंचाया. अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
मामला शामली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौ कुआं का है. जहां एक कन्फेक्शनरी पर जल्दी और सबसे पहले सामान लेने के मामले में पीड़ित युवक बबलू से बहस हो गई. दबंग युवक नशे की हालत में थे. दोनों के बीच कहासुनी हुई. फिर दबंगों ने पीड़ित बबलू के साथ जमकर मारपीट की. वहां खड़े लोग तमाशबीन बने रहे. लेकिन पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

रामनवमी पर सीएम धामी ने दी सौगात, देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू, सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा सफर
Dehradun News In Hindi: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शुरू हुई यह सेवा न केवल आम लोगों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है.












