
Shahjahanpur Crime: मानसिक बीमारी को ठीक करने झांसा देकर तांत्रिक ने किया महिला से रेप, अब FIR दर्ज
AajTak
एक महिला ने जिले के SSP आलोक प्रियदर्शी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि राहत नामक व्यक्ति इलाज के नाम पर उसे बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया, जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया. इसी दौरान आरोपी ने उसके आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए.
Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की एक दरगाह के बाहर दुकान चलाने वाले एक फर्जी तांत्रिक के खिलाफ पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया है. आरोप है कि उस खुद को धार्मिक गुरु बताने वाले उस तांत्रिक ने एक महिला को उसकी मानसिक बीमारी ठीक करने का झांसा दिया और इसी बहाने उसने महिला के साथ कई बार बलात्कार किया.
पुलिस उपाधीक्षक (DSP) आलोक मिश्रा ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि पीड़ित महिला बिजनौर की रहने वाली है. वो सदर कोतवाली के बदायूं-दिल्ली मार्ग पर स्थित 'बड़े सरकार' की प्रसिद्ध दरगाह पर अपने इलाज के लिए अक्सर आती रहती है.
उसी महिला ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आलोक प्रियदर्शी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि मौलवी राहत नामक व्यक्ति इलाज के नाम पर उसे बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया, जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया. महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए.
पुलिस उपाधीक्षक (DSP) आलोक मिश्रा के अनुसार, पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी राहत उसे इलाज के नाम पर हर दिन अपने कमरे में ले जाता था और उसके साथ बलात्कार करता था. दावा किया गया है कि आरोपी राहत दरगाह परिसर में चादर और प्रसाद बेचने की दुकान चलाता था. हालांकि इस मामले में दरगाह प्रबंधन समिति ने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया.
पुलिस अधिकारी आलोक मिश्रा ने कहा कि ऐसी ही एक घटना का एक कथित वीडियो ऑनलाइन सामने आया है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में राहत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










