
Shaheen Shah Afridi on Umran Malik: पाकिस्तानी गेंदबाज का उमरान मलिक पर तंज, कहा- स्पीड से कुछ नहीं होता
AajTak
तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने IPL 2022 सीजन में लगातार 150 kph से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी की. पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी ने मलिक को लेकर बड़ा बयान दिया...
जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन में अपनी रफ्तार से कहर बरपाया था. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलते हुए लगातार 150 kph से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी की. उन्होंने इस सीजन की दूसरी सबसे तेज 157 kph की रफ्तार से भी बॉल फेंकी थी.
उमरान ने अपनी रफ्तार से कई दिग्गजों को अपना मुरीद बनाया है. इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी ने टीम इंडिया के उभरते फास्ट बॉलर उमरान मलिक और उनकी तेज गेंदबाजी पर तंज कसा है. आफरीदी ने कहा कि स्पीड से कुछ नहीं होता है.
उमरान-फर्ग्यूसन को लेकर शाहीन ने क्या बयान दिया?
दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने ही घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज खेलनी है. पहला मैच 8 जून को मुल्तान में होगा. इससे पहले शाहीन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसी दौरान उमरान और लोकी फर्ग्यूसन ने आईपीएल 2022 सीजन में जो अपनी रफ्तार दिखाई है, उसको लेकर शाहीन आफरीदी से सवाल किया गया था. इस पर पाकिस्तानी गेंदबाज ने कहा, 'स्पीड से कुछ नहीं होता है. यदि आपके पास लाइन, लेंथ और स्विंग नहीं है.'
भारत-पाक के बीच 2012 के बाद से द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











