
Shah Rukh Khan ने पहले से तय कर रखा था बेटे का नाम, पिता बनने पर ऐसा था रिएक्शन
AajTak
शाहरुख की शख्सियत में सबसे अहम पहलू है उनकी पर्सनल लाइफ. उनकी जिंदगी खुली किताब की तरह है, शाहरुख खान अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बोलते हैं. शाहरुख का एक-एक मिनट बहुत कीमती है, लेकिन उस शाहरुख खान ने स्टारडम और परिवार के बीच गजब का संतुलन बनाएं रखा है. बात 1997 की है, जब शाहरुख खान के घर में नया सदस्य आया. बहुत कम लोगों को पता है कि शाहरुख खान घर में आने वाले नए सदस्य को लेकर बहुत एक्साइटेड थे, यहां तक की नाम बहुत पहले से तय कर रखा था. आर्यन के जन्म पर कैसा था शाहरुख का रिएक्शन.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









