
Serial killer: एक कातिल, चार कत्ल... केवल चौकीदारों को अपना शिकार बनाता था ये सीरियल किलर, ऐसे हुआ गिरफ्तार
AajTak
जिले में पिछले चार महीने से एक-एक कर, एक ही तरीके से एक ही जैसे लोगों की हत्या की जा रही है. इसी बात ने सागर जिले को अचानक सुर्खियों में ला दिया है. इनमें भी पिछले तीन कत्ल तो लगातार तीन दिनों के दरम्यान हुए हैं.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 170 किलोमीटर की दूर पर बसा है छोटा सा शहर सागर. वैसे तो ये शहर अपनी कुदरती खूबसूरती और पढने-पढाने के माहौल के लिए पूरे राज्य में मशहूर है. लेकिन पिछले चार महीने से यहां एक-एक कर, एक ही तरीके से एक ही जैसे लोगों की हत्या की जा रही है. इसी बात ने सागर को अचानक सुर्खियों में ला दिया है. इनमें भी पिछले तीन कत्ल तो लगातार तीन दिनों के दरम्यान हुए हैं. अब जाकर ये कातिल पुलिस के हाथ आया है.
2-3 मई 2022, रात का वक्त सागर के मकरोनिया थाना इलाके में रेलवे के ओवर ब्रिज के नीचे इस रात को एक भयानक वारदात हुई. अंडर कंस्ट्रक्शन ओवरब्रिज की देखभाल के लिए यहां तैनात एक चौकीदार का किसी ने खौफनाक तरीके से सिर पर डंडों से वार कर कत्ल कर दिया था. सुबह जब लोगों की नजर इस चौकीदार की लाश पर पड़ी तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. आनन-फानन में मकरोनिया पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची. लाश को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. तफ्तीश शुरू हो गई. लेकिन एक-एक कर चार महीने गुज़र गए, मगर क़ातिल का कोई पता नहीं चला.
27-28 अगस्त 2022, रात का वक्त पिछली वारदात को लोग धीरे-धीरे भुलाने लगे थे. लेकिन करीब 16 हफ्तों के बाद कातिल ने एक बार फिर दस्तक दी. इस बार वारदात कैंट इलाके के भैंसा गांव में हुई थी. यहां ट्रकों के एक गैरेज में चौकीदार का काम करनेवाले एक शख्स का ठीक उसी तरीके से सिर कुचल कर कत्ल किया गया था, जिस तरह चार महीने पहले मकरोनिया में सोते हुए चौकीदार का हुआ था. फर्क बस इतना था कि वहां कातिल ने हथियार के तौर पर डंडे का इस्तेमाल किया था और यहां चौकीदार का कत्ल बडे से हथौडे से सिर कुचल कर किया गया था. और ये हथौडा भी कातिल ने उसी गैरेज से उठा लिया था, जहां चौकीदार तैनात था और जहां उसकी हत्या हुई थी.
29-30 अगस्त 2022, रात का वक्त चार महीने के बाद शहर में एकाएक एक ही तरीके से हुए दूसरे कत्ल की वारदात ने पुलिस महकमे में हलचल पैदा कर दी थी. हालांकि शहर के लोग अभी भी कत्ल के किसी खास पैटर्न से अंजान थे. लेकिन अगले ही दिन शहर में फिर से एक ऐसी वारदात हुई, जिसने सागर में रहनेवाले आम लोगों को भी खौफ से भर दिया. 29 और 30 अगस्त की दरम्यानी रात को शहर के आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज परिसर में तैनात चौकीदार का कत्ल हो चुका था. चौकीदार कॉलेज परिसर में बनी कैंटिन में सो रहा था और कातिल ने उसे ठीक पहले दो कत्ल की तरह सोए हुए हालत में ही निशाना बनाया था.
हथियार के बिना कत्ल एक खास बात ये थी कि इस बार कातिल ने अपने साथ लाए गए किसी हथियार से उसकी जान नहीं ली थी, बल्कि उसका कत्ल एक भारी पत्थर से कुचल कर किया गया था. आधी रात को ही जब कॉलेज में तैनात दूसरे चौकीदार की नजर अपने साथी की लाश पर पडी तो उसके होश फाख्ता हो गए. उसने फौरन आस-पास के लोगों को जगाया और पुलिस को फोन किया. पुलिस भी मुंह अंधेरे मौका-ए-वारदात पर पहुंची और लाश को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया. लेकिन जिस तरह से कातिल ने इस शख्स की जान ली थी, वो दिमाग़ घुमाने वाला था. लाश की हालत इतनी बुरी थी कि उसे देखने के लिए भी कलेजा चाहिए था. यानी अब चार महीने में तीन और पिछले दो दिनों में दो चौकीदारों का कत्ल किया जा चुका था.
30-31 अगस्त 2022, रात का वक्त अभी तफ्तीश चालू थी. पुलिस चौकीदारों की जान लेनेवाले कातिल की तलाश में जर्रा-जर्रा छानना शुरू कर चुकी थी. लेकिन कातिल को अभी और घात करना था और ये घात हुआ अगले ही दिन यानी 30 और 31 अगस्त की रात को. इस बार वारदात शहर के बिल्कुल एक दूसरे कोने में हुई थी. मगर रात के अंधेरे में इस बार भी कत्ल एक चौकीदार का ही हुआ था. कातिल ने शहर के मोतीनगर थान इलाके के रतौना गांव में एक चौकीदार को अपना शिकार बनाया था. ये चौकीदार रतौना में बन रही एक अंडर कंस्टक्शन बिलडिंग में तैनात था और जब उस पर हमला किया गया, वो गहरी नींद में सो रहा था.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.








