
Searching For Sheela trailer out क्या है ओशो की शिष्या रहीं मां आनंद शीला का सच? 22 अप्रैल उठेगा पर्दा
AajTak
ओशो संग उनकी बॉन्डिंग, उनकी कंट्रोवर्सी और तमाम चीजें एक रहस्य की तरह रही हैं. अब इन सबका जवाब जल्द ही मिलने वाला है. मां आनंद शीला पर एक डॉक्युमेंट्री बनी है जिसपर उनके जीवन के बारे में बताया जाएगा. करण जौहर ने सोशल मीडिया पर इसका ट्रेलर भी शेयर कर दिया है.
मां आनंद शीला ओशो की सबसे करीबी मानी जाती रही हैं मगर दोनों के बीच की कंट्रोवर्सी भी किसी से छिपी नहीं है. पिछले काफी समय से गुमनामी के अंधेरे में रहने के बाद मां आनंद शीला 34 साल बाद भारत वापस आई हैं. उनसे जुड़े तमाम ऐसे सवाल हैं जो लोग जानना चाहते हैं. ओशो संग उनकी बॉन्डिंग, उनकी कंट्रोवर्सी और तमाम चीजें एक रहस्य की तरह रही हैं. अब इन सबका जवाब जल्द ही मिलने वाला है. मां आनंद शीला पर एक डॉक्युमेंट्री बनी है जिसपर उनके जीवन के बारे में बताया जाएगा. करण जौहर ने सोशल मीडिया पर इसका ट्रेलर भी शेयर कर दिया है. करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर इसका ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- आपने उन्हें देखा है, आपने उन्हें सुना है, आपने उनके बारे में जरूर सुना होगा. अब वो अपनी कहानी सुनाने के लिए खुद आ गई हैं. #SearchingforSheela 22 अप्रैल को रिलीज हो रही है. नेटफ्लिक्स की इस डॉक्युमेंट्री में रजनीश की पूर्व स्पोक्सपर्सन की कहानी के बारे में विस्तार से बताया गया है. इसे धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










