
School Reopen Today: दिल्ली में आज से खुल गए कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल, इन नियमों का पालन जरूरी
AajTak
Delhi School Reopen Today: देश की राजधानी दिल्ली में आज (सोमवार) यानी 14 फरवरी से कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूल खोल दिए गए हैं. सुबह ही छोटे बच्चे स्कूल जाते दिखाई दिए. बता दें कि दिल्ली में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल पहले से खोले जा चुके हैं.
School Reopen Update: देश में कोरोना के मामले घटने के साथ ही देश के कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज खुल गए हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी आज (सोमवार) यानी 14 फरवरी से नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूल खोल दिए गए हैं. दिल्ली में सुबह ही बच्चे स्कूल जाते नज़र आए. स्कूल में बच्चों के लिए कोविड प्रोटोकॉल के नियमों को फॉलो कराया जा रहा है. हालांकि, स्कूल में नर्सरी से लेकर कक्षा 4 तक के यानी प्राइमरी सेक्शन के बच्चे कम ही दिखाई दिए. बता दें कि दिल्ली में 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों को ऑफलाइन क्लासेज के लिए पहले से खोला जा चुका है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











