
SC में शिवसेना मामले की आज हो सकती है सुनवाई, ठाकरे गुट ने स्पीकर के फैसले को दी है चुनौती
AajTak
शिवसेना के ठाकरे गुट के वकीलों का कहना है कि वो जल्दी सुनवाई के लिए सीजेआई की पीठ के समक्ष मेंशन करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि स्पीकर के द्वारा शिंदे गुट को असली शिवसेना करार देने के फैसले को चुनौती देने हुए उद्धव ठाकरे गुट ने स्पीकर के शिंदे गुट के विधायकों को अयोग्य करार देने की याचिकाओं को खारिज कर दिया था.
महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष के द्वारा शिंदे गुट को असली शिवसेना करार देन के फैसले के बाद से शिवसेना बनाम शिवसेना को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. अब स्पीकर के इस फैसले को चुनौती देने के लिए उद्धव ठाकरे गुट सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को जल्दी सुनवाई के लिए आवेदन कर सकता है. सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे में स्पीकर राहुल नार्वेकर के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है.
आज हो सकती है सुनवाई
शिवसेना के ठाकरे गुट के वकीलों का कहना है कि वो जल्दी सुनवाई के लिए सीजेआई की पीठ के समक्ष मेंशन करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि स्पीकर के द्वारा शिंदे गुट को असली शिवसेना करार देने के फैसले को चुनौती देने हुए उद्धव ठाकरे गुट ने स्पीकर के शिंदे गुट के विधायकों को अयोग्य करार देने की याचिकाओं को खारिज कर दिया था. इसको भी ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.
10 जनवरी को स्पीकर ने सुनाया था फैसला बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने 10 जनवरी को अपना फैसला सुनाते हुए ऐलान किया था कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला गुट ही असली शिवसेना है, क्योंकि निर्वाचन आयोग ने भी यही माना है. तभी तो पार्टी का नाम और निशान उनको दिया है. ऐसे में विधायकों की सदस्यता बरकरार रहेगी. वहीं, शिवसेना एकनाथ शिंदे गुटे के भारत गोगावले ने उद्धव ठाकरे गुट के 14 विधायकों को अयोग्य न ठहराने के महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया है. उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि ठाकरे गुट के विधायकों ने न केवल व्हिप का उल्लंघन किया, बल्कि जून 2022 में पार्टी की टूट के बाद अपनी गलती से शिवसेना की सदस्यता भी छोड़ दी है. सीएम शिंदे ने की थी बगावत शिवसेना पार्टी की स्थापना बालासाहेब ठाकरे ने की थी, लेकिन उनके अनुयायी एकनाथ शिंदे ने आपसी मतभेद के बाद कई विधायकों के साथ जून 2022 में पार्टी से बगावत करते हुए मुख्यधारा से किनारा कर लिया था. इसी कारण महाविकास अघाडी की सरकार गिर गई. इसके बाद उन्होंने भाजपा से हाथ मिला लिया और खुद मुख्यमंत्री बन गए. इसके बाद उद्धव गुट और एकनाथ शिंदे गुट ने पार्टी पर अपना-अपना दावा किया, लेकिन जीत एकनाथ शिंदे की हुई. उद्धव ठाकरे पार्टी से बेदखल कर दिए गए.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








