
SBI की 400 दिन वाली जबर्दस्त स्कीम... 7.6% का मिल रहा ब्याज, इस तारीख तक मिलेगा फायदा
AajTak
SBI Amrit Kalash FD Scheme : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 400 दिनों वाली इस स्पेशल अमृत कलश एफडी स्कीम की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से आसानी से लगाया जा सकता है कि बैंक ने अब तक चार बार इसकी डेडलाइन को बढ़ाया है.
हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचाकर ऐसी जगह इन्वेस्ट करना चाहता है, जहां उसका पैसा सुरक्षित रहने के साथ ही रिटर्न भी जोरदार मिले. वहीं बीते कुछ सालों में सुरक्षित निवेश (Investment) और शानदार रिटर्न (Return) के मामले में फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD Schemes लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हुई हैं, क्योंकि तमाम बैंकों ने अपने ग्राहकों को ज्यादा फायदा देने के लिए जहां ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है, तो वहीं नई-नई एफडी स्कीम्स भी लॉन्च की हैं. ऐसी ही एक FD Scheme है, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अमृत कलश स्कीम (SBI Amrit Kalash FD), जो अपने निवेशकों को शानदार ब्याज ऑफर कर रही है. इसमें महज 400 दिनों के लिए निवेश करना होता है.
सितंबर 2023 कर कर सकते हैं निवेश SBI Amrit Kalash FD Scheme को स्टेट बैंक ने 12 अप्रैल 2023 को लॉन्च किया था और इस स्पेशल स्कीम की लोकप्रियता को देखते बैंक ने इसकी डेडलाइन को कई बार आगे बढ़ाया है. अब इसे एक बार फिर से आगे बढ़ाते हुए 30 सितंबर 2024 कर दिया गया है यानी निवेशक छह महीने तक और इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में पैसे लगाकर फायदा उठा सकते हैं. इस एफडी स्कीम की लोकप्रियता किस कदर है इसका अंदाजा इस बात से आसानी से लगाया जा सकता है कि बैंक ने लगातार चौथी बार इसकी डेडलाइन को बढ़ाया है.
400 दिनों के लिए लगाना होता है पैसा 12 अप्रैल 2023 को लॉन्च किए जाने के बाद इस Amrit Kalash FD की पहली डेडलाइन 23 जून 2023 को बढ़ाकर 15 अगस्त 2023 किया था और इसके बाद फिर से ऐन मौके पर इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर 2023 तक के लिए लागू कर दिया गया था. नया साल शुरू होने से पहले इसकी डेडलाइन में एक बार फिर इजाफा करते हुए इसे 31 मार्च 2024 का बढ़ाया गया था और SBI की वेबसाइट के मुताबिक, अब इसमें निवेश करने के लिए 30 सितंबर 2024 तक मौका दिया गया है. ये SBI की स्पेशल एफडी स्कीम है, जिसमें 400 दिनों के लिए निवेश करना होता है.
सीनियर सिटीजंस को जबर्दस्त ब्याज SBI Amrit Kalash Scheme में निवेश करने पर बैंक की ओर से जबरदस्त ब्याज ऑफर किया जा रहा है. जहां आम ग्राहकों को 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है, तो वहीं सीनियर सिटीजंस को बैंक 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मुहैया करा रहा है. इस स्कीम पर मेच्योरिटी ब्याज, टीडीएस काटकर ग्राहकों के खाते में जमा कर दिया जाता है. टीडीएस, इनकम टैक्स के अधिनियम के तहत लागू दर पर लगाया जाएगा. अमृत कलश एफडी में निवेशक 2 करोड़ रुपये तक का इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं.
इसके अलावा स्टेट बैंक की इस स्कीम में समय से पहले पैसे निकालने का प्रावधान भी किया गया है. यानी आप मैच्योरिटी से अपनी जमा रकम को निकाल सकते हैं. बैंक के अनुसार, Amrit Kalash FD में निवेश करने के लिए अलग से प्रोडक्ट कोड की जरूरत नहीं है. इसमें आप योनो बैंकिंग ऐप (Yono Banking App) का इस्तेमाल कर सकते हैं.
इस तरह आसानी से खुलवा सकते हैं अकाउंट Amrit kalash FD Scheme के तहत खाताधारक अपने ब्याज को मासिक, तिमाही, छमाही व पूरे साले के आधार पर ले सकते हैं. टीडीएस से काटा गया ब्याज ग्राहक के खाते में जमा हो जाता है. आप आयकर (आईटी) नियमों के अनुसार टैक्स कटौती छूट का अनुरोध करने के लिए फॉर्म 15जी/15एच का उपयोग कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










