
Satyanarayan Ki Katha कार्तिक आर्यन लेकर आ रहे हैं 'सत्यनारायण की कथा', शेयर किया वीडियो
AajTak
कार्तिक आर्यन ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “मैं पिछले कुछ समय से साजिद सर के साथ काम करना चाहता था, इससे बेहतर सहयोग के लिए मैं उम्मीद नहीं कह सकता था. मुझे बेहद खुशी है कि मैं साजिद सर, शरीन और किशोर के विजन का हिस्सा हूं.'
दो फिल्में हाथ से निकलने के बाद अब एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी बड़ी फिल्म का ऐलान किया है. कार्तिक जल्द ही साजिद नाडियाडवाला के साथ म्यूजिकल सागा सत्यनारायण की कथा में नजर आने वाले हैं. प्रोड्क्शन कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन और खुद कार्तिक आर्यन ने फिल्म के वीडियो के साथ इसकी अनाउंसमेंट की है. यह खबर कार्तिक के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. फिल्म से कार्तिक के जुड़ने पर साजिद ने कहा ये साजिद नाडियाडवाला कहते हैं-, "सत्यनारायण की कथा' मेरे लिए एक दूरदर्शी परियोजना रही है. हम, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट में नमः पिक्चर्स, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक समीर विदवान्स और बहुत प्रतिभाशाली कार्तिक आर्यन के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हैं. कार्तिक के साथ काम करने का यह हमारा पहला मौका होगा और वह पूरी तरह से इस परियोजना में एक नई ऊर्जा लेकर आए हैं."More Related News

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












