
कंगना रनौत का 40वां बर्थडे, परिवार संग पीएम मोदी से की मुलाकात, दिया खास गिफ्ट
AajTak
कंगना रनौत ने अपना 40वां जन्मदिन बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट किया है. वो अपने पूरे परिवार को साथ लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने गईं. साथ ही पीएम को एक खास गिफ्ट भी दिया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज 40 साल की हो गई हैं. इस खास मौके पर उन्हें फैंस और चाहने वालों से खूब सारी बधाइयां मिल रही हैं. कंगना हिमाचल प्रदेश की मंडी से बीजेपी की सांसद हैं, ऐसे में उन्होंने इस खास दिन को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सेलिब्रेट करने का सोचा. एक्ट्रेस अपने पूरे परिवार को लेकर पीएम के पास पहुंची.
कंगना ने मनाया अपना जन्मदिन
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी संग मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं. इनमें वो पीएम को हिमाचल की बनी शॉल भेंट में दे रही हैं. साथ ही उनके लिए फूलों को गुलदस्ता भी लाईं, जिसे कंगना ने अपने हाथों से दिया. कंगना के भाई ने पीएम को गिफ्ट में देने के लिए ब्रास का वॉल फ्रेम लेकर आए, जिसमें दशावतार बने हैं.
पीएम मोदी ने भी कंगना और उनके परिवार के साथ थोड़ा समय बिताया. इस दौरान वो एक्ट्रेस के भतीजे के साथ खेलते हुए भी दिखे. कंगना ने पीएम मोदी संग मुलाकात पर कैप्शन में भी कुछ खास लिखा है. उनका कहना है, 'आज परिवार सहित माननीय प्रधानमंत्री जी का समय और मार्गदर्शन मिला. मेरे लिए ये एक यादगार जन्मदिन रहा.'
कब फिल्मों में वापस दिखेंगी कंगना?

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज', जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है. अब जिन लोगों ने फिल्म देख ली है, उन्हें हमजा अली (रणवीर) और यलीना (सारा अर्जुन) का महल जैसा घर याद ही होगा. अगर आप सोच रहे हैं कि वो फिल्म का सेट है तो गलत है. जानिए उस महल जैसे घर के बारे में...












