
Satish Kaushik Death: दुबई की पार्टी में आया था दाऊद का बेटा, सतीश कौशिक के दोस्त विकास मालू की पत्नी का दावा
AajTak
एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक की मौत के मामले में विकास मालू की पत्नी सान्वी के आरोपों से नया मोड़ आ गया है. शिकायत में सान्वी मालू ने दावा किया है कि 23 अगस्त 2022 को उनके बिजनैसमैन पति विकास मालू ने दुबई में एक पार्टी की थी और उस पार्टी में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का बेटा अनस भी मौजूद था.
मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक की मौत को अभी एक हफ्ता भी नहीं गुजरा कि उनके दोस्त विकास मालू की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है. जब सतीश कौशिक की तबियत बिगड़ी, तब वह कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू के घर में थे. अब विकास मालू की दूसरी पत्नी ने ही दिल्ली पुलिस की चिट्ठी लिखकर विकास मालू की नीयत पर सवाल उठाए हैं.
शिकायत में सान्वी मालू ने दावा किया है कि 23 अगस्त 2022 को उनके बिजनैसमैन पति विकास मालू ने दुबई में एक पार्टी की थी. इस पार्टी में एक्टर सतीश कौशिक भी मौजूद थे. मुझे विकास ने ही बताया कि पार्टी में दाऊद इब्राहिम का बेटा अनस भी मौजूद था. दावा है कि इसी पार्टी से पहले सतीश कौशिक विकास मालू के घर गए थे और 15 करोड़ रुपए को लेकर बहस हुई थी.
दरअसल, सतीश कौशिक की मौत के मामले में विकास मालू की दूसरी पत्नी सान्वी के आरोपों से नया मोड़ आ गया है. विकास मालू की पत्नी के लगाए गए आरोपों को लेकर दिल्ली पुलिस ने इंस्पेक्टर स्तर की जांच शुरू कर दी है.
सबसे पहले जानिए कि आखिर सतीश कौशिक के दोस्त विकास मालू पर उसकी पत्नी ने क्या आरोप लगाए हैं?
सान्वी मालू के मुताबिक, विकास और सतीश के बीच 15 करोड़ रुपये के उधार को लेकर झगड़ा हुआ था. ऐसे में महिला ने शक जताते हुए कहा था कि हो सकता है कि विकास ने सतीश को गलत दवाई खिला दी हो ताकि पैसे ना देने पड़े.
वैसे इस मामले का दूसरा पहलू ये भी है कि दूसरी पत्नी सान्वी ने 2 महीने पहले विकास मालू पर भी रेप का मुकदमा दर्ज कराया है. हालांकि, इस मामले में विकास की गिरफ्तारी नहीं हुई.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






