
Sarkari Naukri: यूपी के मेडिकल विभाग में सरकारी नौकरी का मौका, 1434 पदों पर होंगी भर्तियां
AajTak
Sarkari Nuakri 2022: यूपी में सरकारी नौकरी तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. प्रयागराज के मोतिलाल नेहरू कॉलेज में 1434 पदों पर भर्तियां होनी हैं. इन पदों पर आवेदन के लिए नोटिफिकेशन भी जल्द जारी कर दिया जाएगा.
मेडिकल विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. यूपी के प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की तरफ से भर्तियां निकाली जा रही हैं. मेडिकल कॉलेज अब 1434 डॉक्टर स्टाफ की भर्ती करने जा रहा है. यह भर्ती नवीन सृजित पदों पर होगी इनमें 734 पद नियमित और 700 पद आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे.
नियमित श्रेणी के 734 पद इसके लिए शासन ने नियमित श्रेणी के 397 ब्रॉड स्पेशलिटी की 6 यूनिट के लिए 168, सुपर स्पेशलिटी की 4 यूनिट के लिए 112 पद और प्रतिनियुक्ति श्रेणी में 3 जिसमें कुल 734 पदों को मंजूरी मिली है.
आउटसोर्सिंग के 700 पद वहीं, आउटसोर्सिंग के तहत 420 पद ब्रॉड स्पेशलिटी के 168 और सुपर स्पेशलिटी के 112 जिसमें कुल 700 पदों को भरने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है. बता दें कि ब्रॉड स्पेशलिटी के तहत पहली बार 372 पदों की भर्ती की जाएगी. जिसमें निर्मित श्रेणी में एसोसिएट वा असिस्टेंट प्रोफेसर के 6-6, सीनियर व जूनियर रेजिडेंट के 18-18, सिस्टर फार्मेसिस्ट स्टोर कीपर के 6-6, स्टाफ नर्स के 126 जबकि रिकॉर्ड क्लर्क के 12 पदों को शासन से मंजूरी मिली है.
आउटसोर्सिंग में मेडिकल सोशल वर्कर के 6, लैब अटेंडेंट के 12, तकनीकी सहायक के 18, चपरासी के 6, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 72, सफाई कर्मचारी 36 पद, सुरक्षाकर्मी के 18 पद भरे जाएंगे. वहीं, आउटसोर्सिंग से सुपर स्पेशलिटी के 112 नए पद भरे जाएंगे. नर्सों की नियुक्ति होने से मरीजों की देखभाल भी ठीक तरह से हो पाएगी. प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की तरफ से पद सृजन का प्रस्ताव शासन को 28 सितंबर 2022 को भेजा गया था.
वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एसपी सिंह के मुताबिक कॉलेज में कई श्रेणियों के पदों को मंजूरी मिली है. इससे मेडिकल कॉलेज और चिकित्सालय की व्यवस्था में और बेहतर सुधार होगा और इन पदों के लिए जल्द विज्ञापन जारी किया जाएगा.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








