
Sant Ravidas Jayanti: रविदास जयंती पर वाराणसी के मंदिर में सीएम चन्नी ने टेका मत्था, भजनकीर्तन में भी हुए शामिल
AajTak
संत रविदास जयंती पर बुधवार को वाराणसी के रविदास मंदिर में सबसे पहले पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पहुचें. सीएम चन्नी सुबह लगभग 4 बजे पहुचें और सबसे पहले मंदिर में गए और दर्शन किए. सीएम चरणजीत चन्नी ने सीरगोवर्धनपुर मंदिर पहुंच कर मत्था टेका और संत निरंजन दास का आशीर्वाद लिया. साथ ही, वे संत रविदास के भजनकीर्तन में भी शामिल हुए. संत रविदास की जन्म स्थली में देश भर से बड़े नेता मत्था टेकने आ रहे हैं. वहीं, दिल्ली में आज पीएम मोदी रविदास मंदिर जाएंगे, पीएम सुबह नौ बजे करोड़बाग स्थिति रविदास मंदिर पहुंचेंगे. देखिए ये एपिसोड.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










