
SanDisk की नई पेन ड्राइव लॉन्च, iPhone और एंड्रॉयड दोनें में लगा सकेंगे
AajTak
स्टोरेज डिवाइस बनाने वाली कंपनी Western Digital ने अपना पहला 2-in-1 फ्लैश ड्राइव लॉन्च किया है. कंपनी ने इसका नाम SanDisk iXpand Flash Drive Luxe रखा है.
स्टोरेज डिवाइस बनाने वाली कंपनी Western Digital ने अपना पहला 2-in-1 फ्लैश ड्राइव लॉन्च किया है. कंपनी ने इसका नाम SanDisk iXpand Flash Drive Luxe रखा है. इस 2-in-1 फ्लैश ड्राइव से iPhones और USB Type-C डिवाइस के बीच आसानी से कंटेंट मूव किए जा सकते हैं. SanDisk iXpand Flash Drive Luxe में लाइटनिंग और USB Type-C कनेक्टर एक मेटल केस में दिए गए हैं. इससे आप आईफोन से आईपैड, मैक और सपोर्टेड USB Type-C डिवाइस में डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं. कंपनी के अनुसार ड्राइव पर स्टोर फाइल को भी USB 3.0 कनेक्टर या USB Type-C कम्पेटिबल डिवाइस पर आसानी से मूव कर सकते हैं. कंटेंट को सेफ रखने के लिए कंपनी ने पासवर्ड प्रोटेक्शन की सुविधा दी है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











