
Samsung ने लॉन्च किया AI पावर वाला Smart TV, मिलेगा अलग तरह का एक्सपीरियंस
AajTak
Samsung AI TV: सैमसंग ने CES 2024 से ठीक पहले अपने नए टीवी लाइनअप को इंट्रोड्यूस किया है. कंपनी ने AI फीचर वाले टीवी लाइनअप के साथ ट्रांसपैरेंट डिस्प्ले पेश किया है. वैसे तो LG ने भी अपना ट्रांसपैरेंट टीवी इंट्रोड्यूस किया है. साथ ही सैमसंग ने 8K रेज्योलूशन वाला प्रोजेक्टर दिखाया है. आइए जानते हैं इन प्रोडक्ट्स की खास बातें.
सैमसंग ने साल 2024 का अपना स्मार्ट टीवी लाइन अप इंट्रोड्यूस कर दिया है. कंपनी ने इस बार AI पावर्ड स्मार्ट टीवी पेश किए हैं. कंपनी ने इन्हें अलग-अलग स्क्रीन साइज में पेश किया है. इसके साथ ही ब्रांड ने ट्रांसपैरेंट डिस्प्ले दिखाया है. इसमें माइक्रो LED चिप्स का इस्तेमाल किया गया है. ये डिस्प्ले अपनी तरह का पहला एक्सपीरियंस देता है.
इसके अलावा कंपनी ने 8K रेज्योलूशन वाला प्रोजेक्टर लॉन्च किया है. ये प्रोजेक्ट वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ आता है. Samsung Neo QLED TV में कंपनी ने कई फीचर्स जोड़े हैं. आइए जानते हैं इन प्रोडक्ट्स की डिटेल्स.
Neo QLED TV सीरीज में कंपनी ने सैमसंग का लेटेस्ट NQ8 AI Gen3 प्रोसेसर दिया है. इसमें इस्तेमाल किया गया है NPU पिछले वर्जन के मुकाबले दोगुना फास्ट है. वहीं साल 2024 के सैमसंग के OLED TVs में S95D प्रोसेसर दिया गया है. ये टीवी 77-inch तक के साइज में उपलब्ध होगा, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 20 परसेंट ज्यादा ब्राइट होगा.
ये भी पढ़ें- Samsung का New Year धमाका, Galaxy S24 के लॉन्च से पहले 10 हजार रुपये घटा दी इन फोन्स की कीमत
ये टीवी स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा. इनमें OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो ग्लेयर फ्री टेक्नोलॉजी के साथ आएगा. डे लाइट में ये स्क्रीन कलर्स को प्रिजर्व करती है और रिफ्लेक्शन को कम करती है. इसके अलावा सैमसंग ने S90D और S85D को 42-inch से 83-inch तक के अलग-अलग साइज में इंट्रोड्यूस किया है.
स्मार्ट टीवी Air Infinity डिजाइन के साथ आएंगे. इनकी मोटाई सिर्फ 12.9mm होगी. इस सीरीज में AI से जुड़े कई फीचर्स मिलेंगे, जो व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर करेंगे. ये टीवी 8K AI अपस्केलिंग प्रो फीचर के साथ आएंगे. इसके अलावा AI Motion Enhancer Pro और Real Depth Enhancer Pro जैसे फीचर्स मिलेंगे.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










