
Samsung ने भारत में लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन्स, खरीदने पर मिलेगा 3,000 का कैशबैक
AajTak
सैमसंग ने भारत में दो नए 5G स्मार्टफोन्स - Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G लॉन्च कर दिया है. दोनों स्मार्टफोन्स के दो मेमोरी वेरिएंट्स हैं. कंपनी ने लॉन्च ऑफर के तौर पर कस्टमर्स के लिए कैशबैक ऑफर का भी ऐान किया है. भारत में इनकी बिक्री इसी महीने से शुरू होगी.
सैमसंग ने भारत में दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिए हैं. इनमें Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G शामिल हैं. दोनों ही स्मार्टफोन्स में AMOLED डिस्प्ले दी गई है और 120Hz की रिफ़्रेश रेट है. भारत में इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 28 मार्च से शुरू होगी.
Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G का डिज़ाइन कंपनी के फ़्लैगशिप सीरीज़ Galaxy S23 से इंस्पायर्ड है. क्योंकि बैक पैनल में कैमरा सेटअप देखने में Galaxy S23 जैसा ही लग रहा है.
Galaxy A54 5G के बेस वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है. इसकी क़ीमत 38,999 रुपये है, जबकि दूसरे वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज दी गई है. इस वेरिएंट की क़ीमत 40,999 रुपये है.
Galaxy A34 के बेस वेरिएंट की क़ीमत 30,999 रुपये है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 32,999 रुपये है. यहाँ भी 8+128 और 8+256GB स्टोरेज वेरिएंट्स हैं.
इन दोनों स्मार्टफोन्स के लिए प्री ऑर्डर 16 मार्च से शुरू हो रहे हैं. इसके साथ कुछ ऑफर्स भी हैं जहां आप कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं. इसके साथ अगर Galaxy Buds Live खरीदते हैं तो इसे 999 रुपये में ही पा सकते हैं.
Galaxy A54 और Galaxy A34 में Android 11 बेस्ड OneUI 5.1 दिया गया है. दोनों में फ़ुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले है. स्क्रीन साइज़ अलग है — Galaxy A54 की स्क्रीन 6.4 इंच की है, जबकि Galaxy A34 5G की स्क्रीन 6.6 इंच की है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











