
Samsung का ये शानदार स्मार्टफोन आज होगा भारत में लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
AajTak
Samsung Galaxy S21 FE को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने इसके बारे में पहले ही कन्फर्म कर दिया है. Samsung Galaxy S21 FE को पहले ही दूसरे देशों में लॉन्च किया जा चुका है. इस हैंडसेट की फिलहाल भारत में प्री-बुकिंग की जा रही है.
Samsung Galaxy S21 FE को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने इसके बारे में पहले ही कन्फर्म कर दिया है. Samsung Galaxy S21 FE को पहले ही दूसरे देशों में लॉन्च किया जा चुका है. इस हैंडसेट की फिलहाल भारत में प्री-बुकिंग की जा रही है.
प्री-बुकिंग शुरू होने के बाद माना जा रहा था कि Samsung Galaxy S21 FE को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है. इसके बारे में Gadgets 360 ने रिपोर्ट किया कि सैमसंग के इस प्रीमियम स्मार्टफोन को भारत में 10 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा.
इसका टीजर Amazon पर जारी किया गया है. इसे 11 जनवरी से सेल के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा. इस स्मार्टफोन का मुकाबला भारत में जल्द लॉन्च होने वाले OnePlus 9RT से होगा. इसे भी जल्द पेश किया जाना है. OnePlus 9RT को भारत में 14 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










