
Samsung का ये नया फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 15 को भारत में होगा लॉन्च, जानें बाकी खूबियां
AajTak
Samsung Galaxy F62 भारत में 15 फरवरी को लॉन्च होगा. इसकी लॉन्चिंग दोपहर 12 बजे से की जाएगी. फ्लिपकार्ट ने इसके लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट तैयार किया है. इसमें इस अपकमिंग स्मार्टफोन में दिए जाने वाले मेजर स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताया गया है.
Samsung Galaxy F62 भारत में 15 फरवरी को लॉन्च होगा. इसकी लॉन्चिंग दोपहर 12 बजे से की जाएगी. फ्लिपकार्ट ने इसके लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट तैयार किया है. इसमें इस अपकमिंग स्मार्टफोन में दिए जाने वाले मेजर स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताया गया है. सबसे खास बात ये है कि इस स्मार्टफोन को 7,000mAh की बहुत बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा. फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट से ये कंफर्म है कि इस अपकमिंग फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप, ग्रेडिएंट ग्रीन कलर ऑप्शन, Exynos 9825 प्रोसेसर, सेल्फी कैमरे के लिए सेंटर पंच-होल कटआउट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा. साउथ कोरियन दिग्गज द्वारा इस हैंडसेट को #FullOnSpeedy हैशटैग के साथ प्रमोट किया जा रहा है. अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ये कंफर्म किया गया है कि Galaxy F62 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा. Galaxy M51 के बाद ये कंपनी का दूसरा फोन होगा, जिसमें इतनी बड़ी बैटरी मिलेगी.
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











