
S Jaishankar on USAID: 'जल्द सामने आएंगे फैक्ट, आरोपों की जांच कर रही सरकार...' USAID फंडिंग पर बोले जयशंकर
AajTak
दिल्ली यूनिवर्सिटी लिट्रेचर फेस्टिवल में बोलते हुए, जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के बाद उठी चिंताओं को लेकर बात की जिसमें उन्होंने कहा था कि यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) ने भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 21 मिलियन डॉलर अलॉट किए हैं. ट्रंप ने सवाल उठाया था कि क्या फंडिंग का उद्देश्य 'किसी और को निर्वाचित कराना' था.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि सरकार भारतीय चुनावों में संभावित विदेशी हस्तक्षेप के संबंध में ट्रंप प्रशासन द्वारा दिए गए बयानों की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि 'तथ्य सामने आएंगे.'
दिल्ली यूनिवर्सिटी लिट्रेचर फेस्टिवल में बोलते हुए, जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के बाद उठी चिंताओं को लेकर बात की जिसमें उन्होंने कहा था कि यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) ने भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 21 मिलियन डॉलर अलॉट किए हैं. ट्रंप ने सवाल उठाया था कि क्या यह फंडिंग 'किसी और को चुनाव जिताने' के लिए थी?
'गुड फेथ के तहत काम करने की दी गई थी अनुमति'
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य और कार्यक्रम के संचालक संजीव सान्याल के सवाल का जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा कि यूएसएआईडी को भारत में 'गुड फेथ' के तहत काम करने की अनुमति दी गई थी. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अब अमेरिका से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि 'कुछ गतिविधियां बुरी नीयत से की जा रही हैं.'
'जल्द सामने आएंगे तथ्य'
जयशंकर ने कहा, 'मुझे लगता है कि ट्रंप प्रशासन के कुछ लोगों ने कुछ जानकारी सार्वजनिक की है, जो निश्चित रूप से चिंताजनक है. इससे यह संकेत मिलता है कि कुछ गतिविधियां किसी विशेष उद्देश्य के तहत की जा रही हैं, ताकि एक खास नैरेटिव या विचारधारा को बढ़ावा दिया जा सके.'

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









