
Russian-Ukraine War: यूक्रेन में रूसी फौज के हमले, देखें लवीव, खारकीव, इरपिन का हाल
AajTak
युद्ध के 55वें दिन एक बार फिर पूरे यूक्रेन में एयर रेड अलर्ट जारी किया गया है. यूक्रेन पर रूसी सेना ने हमले और तेज कर दिए हैं. लवीव में रूसी फौज ने मिसाइल दागे हैं. हमले में सात लोगों की मौत हो गई है. पूरा शहर शोलों से धधक रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. दोनेत्स्क भी रातभर धमाकों से दहलता रहा है. खारकीव में रूस ने एक घर पर बमबारी की है, जिसमें दो लोगों की मौत की खबर है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











