
'25 साल के शासन में किसी बात का अफसोस है?' अरुण पुरी के सवाल पर सोचने लगे पुतिन, फिर दिया ये जवाब
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 25 सालों से रूस की राजनीतिक के शीर्ष पर बने हुए है. आजतक के इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें 25 सालों को लेकर कोई पछतावा है तो उन्होंने कहा कि उन्हें पीछे देखना पसंद नहीं. पुतिन का यह इंटरव्यू रात 9 बजे आजतक पर प्रसारित होगा.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की छवि एक मजबूत नेता की रही है जो पिछले 25 सालों से रूस की सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. गुरुवार, 4 दिसंबर को अपना भारत दौरा शुरू होने से पहले राष्ट्रपति पुतिन ने इंडिया टुडे ग्रुप को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उनके व्यक्तित्व के अनूठे पहलू देखने को मिले. रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन में इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी और वाइस चेयरपर्सन व एक्जीक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की.
मुलाकात के दौरान अरुण पुरी ने राष्ट्रपति से ऑफ कैमरा पूछा कि क्या व्लादिमीर पुतिन को रूस के राष्ट्रपति के तौर पर 25 साल में किसी बात का पछतावा है? उनकी ‘स्ट्रॉन्गमैन’ वाली पब्लिक इमेज के बारे में उन्हें क्या कहना है?
अरुण पुरी ने बताया, 'पुतिन कुछ पल रुके और बोले- मैं कभी पीछे मुड़कर नहीं देखता. वो मुझे ऐसे व्यक्ति लगे जो अपनी गलतियों को स्वीकार करना पसंद नहीं करते.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुतिन की दो दिन की भारत यात्रा की मेजबानी करेंगे. पुतिन का भारत दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब पश्चिमी दबाव के बीच भारत और रूस अपने संबंधों को और मजबूत करने की तैयारी कर रहे हैं. रूस के साथ संबंधों को लेकर अमेरिका ने भारत पर दबाव बढ़ा दिया है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ दरें भी दोगुनी कर दी है.
ट्रंप ने रूसी तेल की खरीद से नाराज होकर भारत पर अतिरिक्त 25% का टैरिफ लगाया है जिसके बाद भारत पर अमेरिका का कुल टैरिफ बढ़कर 50% हो गया है.
भारत और रूस पर अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच, मोदी-पुतिन की मुलाकात ऐतिहासिक होने वाली है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










