
पूर्व PM खालिदा जिया के इलाज के लिए चीन से आई डॉक्टरों की टीम, UK, US से हो रही है मॉनिटरिंग
AajTak
बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया वेंटिलेटर पर हैं. उनके इलाज के लिए चीन और ब्रिटेन के डॉक्टरों का एक दल ढाका के एवरकेयर अस्पताल में मौजूद है, लेकिन उनकी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है. इस बीच चीन से विशेषज्ञों का एक और दल ढाका पहुंचा है.
बांग्लादेश की पूर्व पीएम और BNP की चेयरपर्सन खालिदा जिया जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही हैं. खालिदा जिया फेफड़े में संक्रमण से जूझ रही हैं. उनके इलाज के लिए चीन और ब्रिटेन के एक डॉक्टरों का दल लगा हुआ है. लेकिन इससे 80 साल की खालिदा जिया की हालत में कुछ भी सुधार नहीं हुआ है.
इस बीच चीन से 4 डॉक्टरों का एक दल ढाका पहुंचा है. डॉक्टरों की ये टीम ब्रिटेन से आए विशेषज्ञों के साथ मिलकर उनकी तबियत की मॉनिटरिंग कर रही है.
चीन से आए डॉक्टरों ची जियांग फांग, यान ज़िन, झोंग यूहुई और मेंग हुआंग वू ने बुधवार देर रात एवरकेयर अस्पताल पहुंचकर मेडिकल बोर्ड से मुलाकात की और खालिदा जिया की सेहत का आकलन किया.
इससे पहले BNP के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने भी इन विशेषज्ञों से बातचीत की.
इन चीनी डॉक्टरों के साथ अब ब्रिटेन से आए चार विशेषज्ञों की टीम भी जुड़ गई है, जिसका नेतृत्व डॉ. रिचर्ड बुएल कर रहे हैं. ये टीमें मिलकर खालिदा जिया के लिए इलाज के एडवांस विकल्पों पर चर्चा कर रही हैं. इससे पहले 1 दिसंबर को चीन की एक पांच सदस्यीय टीम ढाका पहुंच चुकी है.
इलाज के लिए विदेश ले जाने पर विचार

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










